
rahul
झालावाड़।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हाड़ौती में विधानसभा चुनाव का शंखनाद बुधवार से करेंगे। राहुल गांधी सुबह 11.30 बजे हैलीकाप्टर से पं.दीन दयाल उपाध्याय कोलाना हवाई पट्टी पर उतरेंगे। यहां से सीधे सभास्थल पर पहुंचेंगे। मंगलवार को सभा स्थल प्रवीण शर्मा क्रिकेट ग्राउड पर पुलिस प्रशासन व एसपीजी ने पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपीजी ने मंच व्यवस्था व सभा स्थल का गहनता से निरीक्षण किया और सुरक्षा की दृष्टि से जो भी कमियां थी,उन्हें अपने हिसाब से पूरी करवाई। साथ ही आने-जाने का रास्ता व रोड शॉ के दौरान रास्ते की लोकेशन क्या होगी, यह भी एसपीजी ने ही तय किया।
ऐसी होगी सुरक्षा व्यवस्था- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा में
पुलिस कर्मी - करीब 500 एडीशनल एसपी- 3 डीवाईएसी- 9 बाहर से पुलिस बुलाई- 50 पुलिसकर्मी में बारां से, 50 बूंदी से - एसएचओ-27 - बाहर से बुलाए सीआई- आठ - जिले के सीआई- सात - सीआईएसएफ व आरएसी की एक- एक कंपनी तैनात रहेगी।
सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पूरी तरह से रिहर्सल कर लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी ने बताया कि मंच से लेकर पूरे ग्राउड की सुरक्षा व्यवस्था देख ली गई है।पुलिस के अधिकारियों के साथ ब्रिफिंग कर ली गई है।
राहुल की सभा में लोग-
राहुल गांधी की आचार संहिता लगने के बाद हाड़ौती में पहली सभा झालावाड़ में हो रही है। सभा में झालरापाटन विधानसभा से 74 बसे, चौपहिया वाहन करीब 550, खानपुर विधानसभा से चौपहिया वाहन 800, डग विधानसभा से 50 बसे, चौपहिया वाहन 400, मनोहरथाना विधानसभा से करीब 700 चौपहिया वाहनों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सभा स्थल पर लाया जाएगा। इसके अलावा कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने निजी वाहनों से भी सभा में आएंगे। वाहनों के लिए खेल संकुल, खंडिया पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इन रास्तों से आने वाले वाहनों को वहीं रोक दिया जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने सुचारू यातायात के लिए ट्राफिक पुलिस के जवानो की ड्यूटी लगाई है। इतने लोगो का लगाया जा रहा अनुमान-राहुल गांधी की सभा में करीब ढाई लाख लोगों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मीणा ने बताया कि झालावाड़ जिले की चारो विधारनसभा व पूरे हाड़ौती क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में सभा स्थल पर पहुंचेंगे।
सभा स्थल पर करीब एक हजार कुर्सियां लगाई गई है। शेष लोगों के नीचे बैठने की व्यवस्था की गई है। इतने क्षेत्र में लगाया टेंट- प्रवीण शर्मा क्रिकेट मैदान में राहुल गांधी की सभा के लिए 600 गुणा 500 फीट में करीब तीन लाख स्वायर फीट में टेंट लगाया गया है। इसके साथ ही वीआईपी लोगों व वीवीआईपी लोगों के लिए बैठने की अलग से व्यवस्था की गई है। मंच पर करीब 35 से 40 लोगों से बैठने की व्यवस्था की गई।
सभा के बाद करेंगे रोड शो-
राहुल गांधी प्रवीण शर्मा क्रिकेट ग्राउंड करीब 12.15 बजे पहुचेंगे। इसके बाद जैसे ही सभा समाप्त होगी। यहां से सिटी फोर लेन पर रोड शो करते हुए कोटा रोड पर एक निजी होटल में लंच लेंगे। उसके बाद कोटा के लिए रवाना होंगे।
इसलिए चुना झालावाड़-
झालावाड़ सहित पूरे हाड़ौती को भाजपा का गढ़ माना जाता है। साथ ही मुख्यमंत्री का क्षेत्र होने से भी राहुल गांधी की सभा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में पूरे हाड़ौती से मात्र एक सीट हिंडौली से कांग्रेस को मिली थी। शेष 16 सीटों पर भाजपा विजय हुई थी। ऐसे में इसबार कांग्रेस पार्टी का पूरे हाड़ौती क्षेत्र में इन सीटों पर फोकस ज्यादा है।
Published on:
23 Oct 2018 05:53 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
