इन मंदिरों में जाएंगे राहुल
राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी राजस्थान के 8 प्रमुख मंदिरों के अलावा अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह में भी जियारत करेंगे। सूत्रों के अनुसार, नाथद्वारा में श्रीनाथ जी मंदिर, चित्तौडग़ढ़ में सांवलिया सेठ जी मंदिर, पुष्कर में ब्रह्मा जी मंदिर, सीकर में खाटू श्याम जी मंदिर, चूरू में सालासार धाम मंदिर, दौसा में मेंहदीपुर बालाजी मंदिर, बीकानेर में करणी माता मंदिर और प्रतापगढ़ में बेणेश्वर धाम शामिल है।