कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस ऑपरेशन का नेतृत्व सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत, फूड नोडल अधिकारी शशिकांत शर्मा और बीसीएमओ पूरण रहीसा ने किया।
डॉ. शेखावत ने बताया कि इस मिलावटी दूध में डिटरजेंट, सिंथेटिक पाउडर और वनस्पति तेल जैसे जहरीले रसायन मिलाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद घातक हैं। इससे पेट की बीमारियों से लेकर लीवर, किडनी फेलियर और कैंसर तक का खतरा होता है।