
फोटो - AI
Railway New Decision : जोधपुर मण्डल पर जोधपुर-फुलेरा रेलखण्ड के डेगाना-गच्छीपुरा स्टेशन के मध्य तकनीकी कार्य के चलते तीन ट्रेन बदले रूट से संचालित हाेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 24 मई को जोधपुर-वाराणसी सिटी ट्रेन परिवर्तित मार्ग लूनी-मारवाड-अजमेर-फुलेरा होकर संचालित होगी। जैसलमेर-जयपुर व सूरतगढ-जयपुर ट्रेन परिवर्तित मार्ग बीकानेर-रतनगढ-चूरू-सीकर होकर संचालित होगी।
यात्री सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने काकिनाडा टाउन से हिसार के बीच दौड़ रही स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार किया है। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार काकिनाडा टाउन-हिसार-काकिनाडा टाउन स्पेशल ट्रेन काकिनाडा टाउन से 28 अप्रेल तक व हिसार से 1 मई तक संचालित हाेगी।
जयपुर. अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने गुरुवार को खातीपुरा से हावड़ा के बीच एक तरफा स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 23 अप्रेल को (01 ट्रिप) खातीपुरा से शाम 5 बजे रवाना होकर दूसरे दिन रात 10.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल ट्रेन 25 अप्रेल को (01 ट्रिप) हावडा से रात सवा 12 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 11.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।
जयपुर रेलवे ने शुक्रवार को जोधपुर से हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। जोधपुर से संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन वाया जयपुर होकर चलेगी। 24 अप्रेल को जोधपुर-हावड़ा एक तरफा स्पेशल ट्रेन (01 ट्रिप) जोधपुर से शाम 5 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर रात 9.10 बजे पहुंचेगी। यहां दस मिनट के ठहराव के बाद रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 10.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
जोधपुर. अजमेर मण्डल के अजमेर-पालनपुर रेलखण्ड के मध्य जवाली-रानी स्टेशन के बीच ब्रिज संख्या 633 व 634 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी। गाडी संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन 23 व 24 अप्रैल को रद्द रहेगी। इसी प्रकार, गाडी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन 24 व 25 अप्रैल को रद्द रहेगी।
Updated on:
23 Apr 2026 08:14 am
Published on:
23 Apr 2026 08:14 am
