दरअसल, जयपुर, बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर, अजमेर समेत उत्तर पश्चिम रेलवे के अस्पतालों में हेल्थ मैनेजमेंट इनफॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआइएस) शुरू हो चुका है। लेकिन मरीजों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उसमें सर्वर डाउन समेत कई दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा टेली-मेडिसिन समेत कई सुविधाएं भी शामिल नहीं हैं।