20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Railway News: आठ दिन रद्द रहेगी जयपुर से चलकर सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन, बीकानेर-मिरज ट्रेन का संचालन प्रभावित

Jaipur-Suratgarh Train: तकनीकी कार्य के कारण जयपुर-सूरतगढ़ ट्रेन आठ दिन रद्द रहेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, बीकानेर मंडल के दुलमेरा स्टेशन पर तकनीकी कार्य चल रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Jun 14, 2025

शादी और छुट्टियों के बीच रेलवे का बड़ा झटका! मार्च से मई तक कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी...(photo-patrika)

शादी और छुट्टियों के बीच रेलवे का बड़ा झटका! मार्च से मई तक कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी...(photo-patrika)

जयपुर: बीकानेर मंडल के दुलमेरा स्टेशन पर तकनीकी कार्य के चलते जयपुर-सूरतगढ़ ट्रेन समेत एक दर्जन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 3 से 10 अगस्त तक जयपुर-सूरतगढ़-जयपुर ट्रेन और 9 व 10 अगस्त को लालगढ़-अबोहर ट्रेन का संचालन प्रारम्भिक स्टेशन से रद्द रहेगा।


इसके अलावा 9 व 10 अगस्त को अबोहर-जोधपुर ट्रेन, 30 जुलाई व 2 से 9 अगस्त तक दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन, 31 जुलाई व 3 से 10 अगस्त तक बीकानेर-दिल्ली सराय ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी। साथ ही 6 से 8 अगस्त तक ऋषिकेश-बाड़मेर ट्रेन ऋषिकेश से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी से रवाना होगी। ऐसे ही कोटा-श्रीगंगानगर ट्रेन 2 अगस्त को बीकानेर स्टेशन पर 30 मिनट तक रेगुलेट रहेगी।

यह भी पढ़ें : उदयपुर सिटी-योग नगरी ऋषिकेश रेलसेवा री शेड्यूल, शनिवार नहीं रविवार को जयपुर जंक्शन आएगी ट्रेन


आंशिक रद्द रहेगी बीकानेर-मिरज ट्रेन


मध्य रेलवे के पुणे मंडल पर पुणे-मिरज रेलखंड के दोहरीकरण कार्य चलते सोमवार से दो दिन बीकानेर-मिरज- बीकानेर ट्रेन का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार बीकानेर-मिरज ट्रेन 16 जून को, मिरज- बीकानेर ट्रेन 17 जून को मिरज- पुणे के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।