28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railways : रेलवे की बड़ी खबर, 3 जोड़ी ट्रेनों में जोडे़ अतिरिक्त कोच, बदले रूट से चलेगी यह ट्रेन

Indian Railways : रेलवे की बड़ी खबर। अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी। वहीं रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोडे़ हैं। जानें इस सभी ट्रेनों का नाम।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 18 Oct 2024, 12:11 PM IST

Railways Big News Additional Coaches Added to 3 Pairs Trains this Train will run on a Changed Route

Indian Railways : रेलवे की बड़ी खबर। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के जालंधर कैंट स्टेशन पर तकनीकी कार्य के चलते अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस अब बदले रूट से संचालित होगी, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस शनिवार को नए रूट वाया फिरोजपुर, लोहियां खास, कपूरथला और जालंधर सिटी होकर चलेगी।

इन स्टेशनों पर ट्रेन का नहीं होगा ठहराव

रूट बदलने के कारण यह ट्रेन तलवंडी, मोगा, जगराओं, लुधियाना और फगवाड़ा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। इसके अलावा, अमृतसर से अजमेर की ट्रेन 22 और 24 अक्टूबर को उत्तर रेलवे पर 15 मिनट के लिए रेगुलेट रहेगी।

यह भी पढ़ें :राजस्थान के 3.25 लाख डेयरी किसानों की बल्ले-बल्ले, बैंक खातों में ट्रांसफर हुई 92.41 करोड़ की अनुदान राशि

तीन जोड़ी ट्रेनों में जोडे़ अतिरिक्त कोच

त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ रहे यात्रीभार के चलते रेलवे ने तीन जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी ट्रेन, बाडमेर-मथुरा-बाडमेर ट्रेन, बाड़मेर-दिल्ली-बाड़मेर ट्रेन में स्लीपर श्रेणी के दो-दो अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। इससे लंबी वेटिंग वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, राजस्थान के इस जिले में थोड़ी देर में मेघगर्जन संग होगी बारिश