
Vande Bharat Express Train
रेलवे का नया अपडेट। गांधीनगर स्टेशन जयपुर पर अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रुका करेगी। इस सूचना के बाद लोगों में खुशी दौड़ गई है। अजमेर-दिल्ली कैंट के बीच दौड़ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार से गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर ठहराव करेगी।
इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सप्ताह में छह दिन संचालित वंदेभारत ट्रेन गांधी नगर स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव करेगी। ट्रेन का जब संचालन शुरू हुआ था, तब यहां ठहराव नहीं दिया गया था। इस मुद्दे को राजस्थान पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद हाल ही रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन के यहां ठहराव की घोषणा की थी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया था तोहफा
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को जयपुर के एक दिनी दौरे पर थे। गांधी नगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जयपुर के यात्रियों की मांग पर अब वंदे भारत ट्रेन को गांधी नगर स्टेशन पर रोका जाएगा।
यह भी पढ़ें - Indian Railway : फरवरी में ट्रेन संचालन पर रेलवे का नया अपडेट, 4 ट्रेनें रहेंगी रद्द तो 26 बदले रूट से दौड़ेंगी
गांधीनगर जयपुर स्टेशन कितनी देर रुकेगी वंदे भारत ट्रेन
दिल्ली कैंट-अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत को अप्रैल, 2023 में पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। यह वंदे भारत ट्रेन करीब 429 किमी की दूरी को 5 घंटे 15 मिनट में तय करती है। ट्रेन नंबर 20977 अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 18 जनवरी से गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर 7.58 बजे आगमन एवं 8.00 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 20978 दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 18 जनवरी से गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर 21.53 बजे आगमन एवं 21.55 बजे प्रस्थान करेगी।
यह भी पढ़ें - रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा तोहफा, अब गांधीनगर स्टेशन पर रुकेगी वंदे भारत ट्रेन
Updated on:
16 Jan 2024 02:21 pm
Published on:
16 Jan 2024 02:19 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
