6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झालावाड़ के खानपुर में बाढ़ के हालात, सीकर-झुंझुनूं में झमाझम बरसात, मौसम विभाग ने दी चेतवानी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
3 min read
Google source verification
rain

जयपुर। राजधानी सहित प्रदेश के हिस्सों में गुरुवार को बारिश का दौर जारी रहा। सीकर और झुंझुनूं में झमाझम बरसात हुई, वहीं छबड़ा में 8 इंच तक बारिश हुई। झालावाड़ जिले में सुबह से ही बारिश का दौर जारी रहा। खानपुर की रूपली नदी उफान पर है। बाढ़ के हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। जयपुर में छितराई बारिश का दौर जारी है। शहर में कहीं तेज तो कहीं तेज बारिश हुई। शहर के कलेक्ट्रेट पर सुबह 8 बजे तक 24 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि सांगानेर एयरपोर्ट पर सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक महज 0.6 मिमी बारिश ही हुई।

छबड़ा में 8 इंच बारिश
हाड़़ौती में बुधवार रात हाड़ौती के कई गांव-कस्बों में अच्छी बारिश हुई। गुरुवार को भी कई इलाकों में तेज तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हुई। यह दौर शाम तक जारी रहा। सबसे ज्यादा छबड़ा में 8 इंच (196 एमएम) बारिश दर्ज की गई।
यहां सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक जोरदार बारिश हुई। इससे नदी-नालों में उफान आ गया। इसके बाद बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। इसके अलावा बारां के किशनगंज, भंवरगढ़, नाहरगढ़, सारथल, कवाई, जलवाड़ा में भी बारिश हुई। छीपाबड़ौद में 90, अटरू में 80 एमएम बारिश हुई।

कोटा जिले के सांगोद, कनवास, रामगंजमंडी में सुबह से रिमझिम होती रही। इटावा में दोपहर में 20 मिनट तेज बारिश हुई। मंडाना, चेचट में रिमझिम, मोईकलां में चार घंटे तक बारिश हुई।

रूपली नदी उफान पर
झालावाड़ जिले में सुबह से ही बारिश का दौर जारी रहा। खानपुर की रूपली नदी उफान पर है। बाढ़ के हालात बन गए हैं। प्रशासन निपटने की तैयारी में जुटा है। नदी में उफान से सूमर सहित आस-पास के क्षेत्रों का संपर्क कट गया है। बकानी, रायपुर, खानपुर, रटलाई, झालरापाटन, चौमहला में बारिश हुई।

नीचले इलाकों में पानी भरा
सीकर व झुंझुनूं जिले में दूसरे दिन भी बरसात का दौर जारी रहा। झुंझुनूं में शाम को करीब एक घंटे के दौरान 56 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई। सीकर में शाम छह बजे के करीब बारिश का दौर शुरू हुआ, जो घंटेभर तक चला। मलसीसर में भी शाम को 25 मिलीमीटर हुई। जबकि खेतड़ी में आठ और उदयपुरवाटी में 18 मिलीमीटर बरसात सुबह आठ बजे तक रिकॉर्ड की गई। सीकर में बीते 24 घंटे में अब तक 174 एमएम बरसात हो चुकी है। इधर बरसात के कारण जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल के घर में पानी घुस गया। नवलगढ़ रोड पर दुकाने आधी डूब गई। कलक्टर आवास के सामने मिट्टी से भरे कट्टे लगाकर बरसाती पानी को रोकने का प्रयास किया। लाखों रुपए का नुकसान हो गया। पुलिस ने देर रात अलर्ट जारी किया कोई भी वाहन चालक नवलगढ़ रोड की तरफ नहीं जाएं।

दिनभर उमस के बाद रात को फिर बारिश
जयपुर में दिनभर की उमसभरी गर्मी के बाद रात को शहर में फिर तेज बारिश हुई। दिनभर बादलवाही का जोर रहने के बाद रात को करीब आधा घंटे तक तेज बारिश हुई। शहर के जेएलएन मार्ग, टोंक रोड, चारदीवारी सहित भ लगभग सभी जगहों पर बारिश ने लोगों को तर कर दिया।

खुली दावों की पाले
शहर के कई इलाकों में आज तडक़े हुई बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। महज कुछ देर की बारिश से ही शहर में जगह-जगह पानी भर गया और लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सिरसी रोड स्थित भगवती नगर में एक ही बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए। जेडीए की सेक्टर रोड के अधूरे कार्य की वजह से कनकपुरा रेलवे गोदाम के पास इस कॉलोनी की ओर ढलान होने के कारण सारा बरसाती पानी कॉलोनी में घुस गया, जिससे लोगों के घरों के चारों ओर पानी भर गया।

इसी तरह विद्याधर नगर इलाके में भी बरसाती नालों की सफाई नहीं होने के कारण पानी सडक़ पर भर गया और कई वाहन जलमग्न हो गए। इस दौरान स्थानीय पार्षद दिनेश कांवट और उनके सहयोगियों ने कई वाहन चालकों के वाहनों को धक्का देकर पानी से बाहर निकाला।