जयपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर केन्द्र ने आज रात 10. 20 बजे एक तात्कालिक चेतावनी (नाउकास्ट वार्निंग) जारी की है, जो आगामी तीन घंटों तक प्रभावी रहेगी। चेतावनी में दो अलग-अलग श्रेणियों के तहत मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है— ऑरेंज अलर्ट (BEPREPARED) और येलो अलर्ट (BE UPDATED)।
जिले: बूंदी, भीलवाड़ा,चित्तौड़गढ, बारां, झालावाड़, अजमेर, राजसमंद, कोटा जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा/आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही 30-50 किमी प्रति घंटे की तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं।
जिले: जयपुर, दौसा, जोधपुर, पाली, सिरोही, उदयपुर, नागौर, टोंक, सवाईमाधोपुर, जैसलमेर, करौली जिलों में हल्की वर्षा और कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 20-30 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं।
बांध का जलस्तर जब अधिकतम सीमा को पार कर जाता है, तब उसके गेट खोले जाते हैं। अब तक बीसलपुर बांध सात बार छलक चुका है और हर बार यह राज्य के लोगों के लिए एक खुशी का संकेत रहा है कि अब पेयजल संकट नहीं रहेगा।
क्रम संख्या | तिथि | वर्ष |
---|---|---|
पहली बार | 18 अगस्त | 2004 |
दूसरी बार | 25 अगस्त | 2006 |
तीसरी बार | 19 अगस्त | 2014 |
चौथी बार | 10 अगस्त | 2016 |
पांचवीं बार | 19 अगस्त | 2019 |
छठी बार | 26 अगस्त | 2022 |
सातवीं बार | 06 सितम्बर | 2024 |
Updated on:
24 Jun 2025 10:40 pm
Published on:
24 Jun 2025 10:08 pm