17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दक्षिण राजस्थान में चक्रवाती तंत्र सक्रिय, अगले 48 घंटे में बौछारें गिरने के आसार

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Oct 24, 2018

jaipur weather

जयपुर। शरद ऋतु और कार्तिक मास आज से शुरू हो गया है। इसके साथ ही प्रदेश में सर्दी की रंगत नजर आने लगी है। बाजारों में सर्दी के पकवानों से सजी दुकाने भी शरद ऋतु शुरू होने का अहसास करा रही हैं। मौसम में आए बदलाव से आमजन ने अपनी जीवन शैली में बदलाव करना शुरू कर दिया है। सूती कपड़ों की जगह अब गर्म कपड़े लेने लगे हैं। खासकर सुबह शाम के समय में सर्दी के तेवर तीखे महसूस हो रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश के दक्षिण इलाकों में सक्रिय चक्रवाती तंत्र के असर से अगले 48 घंटे में प्रदेश के पश्चिमी और पूर्व के कुछ हिस्सों में छिटपुट बौछारें गिरने की संभावना है। बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन और रात में पारा सामान्य के करीब रहा है। वहीं कुछ जिलों में रात के तापमान में तेजी से आई गिरावट से सर्दी के तीखे तेवर महसूस होने लगे हैं। फिलहाल हवा में नमी कम होने के कारण धुंध का असर अभी थमा रहा है।

बीती रात से राजधानी से होकर गुजर रहे बादलों के कारण आज शहर के दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं शहरवासियों को दिन में बादलों की आवाजाही रहने पर धूप की तपन से राहत मिल सकती है। शहर में आज सुबह नौ बजे अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है वहीं स्थानीय मौसम केंद्र ने आज शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना व्यक्त की है।

आबू से भी ठंडा रहा अलवर
बीती रात प्रदेश के मैदानी इलाकों के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हुई है और पर्वतीय स्थल माउंट आबू से भी सर्द अलवर जिला रहा है। आबू में बीती रात तापमान 12 डिग्री रहा वहीं अलवर 11 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ मैदानी इलाकों में सबसे सर्द रहा है। भीलवाड़ा व फलोदी 14.0, चूरू 14.1,चित्तौड़ 16.3, डबोक 16.4, वनस्थली 6.2, श्रीगंगानगर 16.1 और जोधपुर में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। पश्चिमी जिले बाड़मेर में 23.9, जैसलमेर 19.6 और कोटा में 20.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग