17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशीली दवा के काले धंधे का भंडाफोड़, होलसेल सप्लायर गिरफ्तार पुलिस को बड़े खुलासे की उम्मीद

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan news

नशीली दवा के काले धंधे का भंडाफोड़, होलसेल सप्लायर गिरफ्तार पुलिस को बड़े खुलासे की उम्मीद

श्रीगंगानगर. पुलिस ने गुरुवार रात को सादुलशहर इलाके में चार जनों को गिरफ्तार कर नशीली दवाओं की खेप बरामद कर गिरोह का खुलासा किया था। जिसका सरगना गांव नूरपुर सादुलशहर निवासी बलवंत पुत्र रामधन था। वहीं गांव गद्दरखेडा निवासी सोनू उर्फ परमजीत सिंह पुत्र सतपाल सिंह, रियासत अली उर्फ राशि पुत्र गफरुद्दीन, करडवाला निवासी राजवीर सिंह पुत्र दर्शन सिंह को गिरफ्तार किया था। बस से नशीली दवाओं के कर्टन उतारते समय एक लाख 6 हजार 950 गोलियां व कैप्सूल बरामद किए थे। आरोपियों से पूछताछ के बाद पता चला कि यह नशीली गोलियों के पार्सल जयपुर में होलसेल का कारोबार करने वाले राहुल से लाते हैं। पुलिस ने जयपुर से राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया। जिससे पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि वह पंजाब इलाके, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व बीकानेर तक नशे की गोलियां भेजता था। पुलिस अधिकारियों ने जयपुर के होलसेलर राहुल से जानकारी जुटा कर मुख्य सप्लायर की तलाश में पुलिस टीमें जयपुर भेजी हैं। मुख्य सप्लायर के गिरफ्त में आने के बाद प्रदेश में फैल नशे की गोलियों के अवैध कारोबार का पर्दाफाश होने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में नशे के सप्लायरों को छोड़ा नहीं जाएगा। जहां से भी यह नशा आ रहा है। उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।