17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Alert: राजस्थान के 5 जिलों में 3 घंटे के अंदर बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

IMD Alert: राजस्थान में आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी तीन घंटों के अंदर प्रदेश के 5 जिलों में बारिश होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kamal Mishra

Feb 17, 2026

Rajasthan Rain Alert

बारिश के दौरान की तस्वीर (फाइल फोटो)

IMD Alert: जयपुर। मौसम विभाग ने राजस्थान के 5 जिलों में 3 घंटे के अंदर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान तेज हवा (20-30 kmph) चलने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, अजमेर, चूरू जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर आगामी 3 घंटे के अंदर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने की लोगों से अपील की है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकालने और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करने की सलाह दी है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग ने बीते दिन ही राज्य में 24 घंटों के भीतर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग ने कहा था कि 17 फरवरी को दोपहर बाद कुछ भागों में बादल छाए रहने व मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। उसका असर अब साफ दिख रहा है।

18 फरवरी को तीव्र होगा असर

आइएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव 18 फरवरी को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में होने व कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं 30-40 Kmph चलने की संभावना है।

फसलों को बचाने की सलाह

मौसम विभाग ने पककर तैयार रबी की फसलों को यथासंभव भीगने से बचाने के उपाय करने की सलाह दी है। इसके अलावा कृषि एवं अनाज मंडियों में खुले आसमान में रखे जींसों को भीगने से बचाने के समुचित उपाय करने की सलाह दी है।