4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान चुनाव: सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों काे लेकर भाजपा ने लिया ये बड़ा फैसला

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
BJP

बीजेपी

जयपुर। सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की उपलब्धियों को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में एक अगस्त से 15 सितंबर तक चलने वाली सुराज गौरव यात्रा की कार्ययोजना को 16 जुलाई तक अंतिम रूप दिया जाएगा।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने गुरुवार को कहा कि लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए राजस्थान भाजपा तैयार है, इससे विकास को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि उनके प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक 20-21 जुलाई को होगी, जिसमें 21 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहेंगे। विधानसभा चुनाव लडऩे के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे और पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव जीताने की कोशिश करेंगे।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुराज गौरव यात्रा पूरे प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में 1 अगस्त से निकालेंगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 21 जुलाई को जयपुर आ रहे है। वे प्रदेश कार्य समिति की बैठक में भाग लेंगे। इसके साथ ही वे राउंड टेबल में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व अन्य नेताओं से ग्रुप में आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों को चर्चा करेंगे।

प्रदेश कार्य समिति की बैठक में 700 से ज्यादा पार्टी पधाधिकारी भाग लेंगे। वहीं सैनी ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्य कारिणी में बदलाव होगा लेकिन ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं होगा, जो लोग संगठन में किसी भी कारण से काम नहीं करना चाहते हैं उनको पार्टी के दायित्व से मुक्त किया जाएगा। वहीं संगठन में ऐसे कार्यकर्ताओं को लिया जाएगा जो चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं रखते हों और वे सिर्फ विधान सभा चुनाव तक जी जान से जुट सकें।

सैनी ने कहा पार्टी 180 सीटों पर फिर से जीतेगी। उपचुनाव में हुई हार को उन्होंने यही कहा कि शेर भी शिकार करने से पहले दो कदम पीछे हटता है। ऐसे में उपचुनाव में हार होने से पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल में कोई कमी नहीं आई है और वे पूरे उत्साह से विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए है। सैनी ने कहा कि पार्टी में अगर कोई कार्यकर्ता योग्यता से आगे बढ़ता है तो कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम तो नहीं लिया लेकिन कहा कि अगर किसी का पिता किसी बड़े ओहदे पर रहा है तो इसका मतलब यह नहीं कि बेटे को भी बिना योग्यता के बड़ा पद मिल जाए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग