इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता आरटीओ राजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे। बैठक में परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ.साथ विभिन्न हितधारक भी शामिल होंगे। इनमें जिला परिवहन अधिकारी, यात्री वाहन प्रवर्तन विभाग के अधिकारी, आरटीओ द्वितीय के नामित पदाधिकारी और शहर के विभिन्न ऑटो रिक्शा और टैक्सी संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हैं।