जैसे ही वे घर की तरफ आ रहे थे 200 फीट रोड पर पहुंचे, मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल काफी तेज गति में थी और अचानक सड़क के किनारे खड़ी एक गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे बैठा पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। गाय का सींग सीधे उसके सीने में घुस गया। तेज गति के कारण मोटरसाइकिल भी अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े।