2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: 18 साल की हिंदू लड़की को ओमान बुला रहा था मोहम्मद इस्लाम, प्लेन उड़ने से ठीक 10 मिनट पहले ऐसे खुला राज

राजस्थान के चुरू जिले की 18 साल की हिंदू लड़की के साथ जिस तरह से ट्रैफिकिंग का केस हुआ यह दिमाग को झगदोर देने वाला है। यह लव जिहाद है या ह्यूमन ट्रैफिकिंग यह कहना मुश्किल है, लेकिन पुलिस का कहना कि मोहम्मद इस्लाम लड़की को ओमान में बेंचना चाहता था।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 1 Jul 2025, 9:14 PM IST

Delhi Airport

दिल्ली एयरपोर्ट से ओमान के लिए उड़ान भरने वाली थी लड़की (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। राजस्थान के चुरू जिले से लव जिहाद या ह्यूमन ट्रैफिकिंग का दिमाग घुमा देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक 16 साल की हिंदू लड़की को ओमान में बैठकर फंसाया गया और माइंड वास करके 18 साल पूरा होते ही किस तरह से ओमान जाने के लिए पागल कर दिया। यह कहानी इतनी खतरनाक है कि इससे पूरे देश के लोगों को सीखने की जरूरत है। घटना के बाद चुरू के एसपी ने लोगों से अपने बच्चों के सोशल मीडिया एक्टिविटी पर गंभीरता से नजर रखने की अपील की है।

चुरू पुलिस ने समय रहते एक्शन लिया और एक 18 साल की हिंदू लड़की को मानव तस्करी का शिकार होने से बचा लिया। यह मामला न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि सोशल मीडिया पर बढ़ते साइबर ट्रैफिकिंग के खतरे की तस्वीर को भी साफ करता है। पूरी घटना के बारे में चुरू के एसपी जय यादव ने डिटेल में जानकारी साझा की है।

16 साल की उम्र में मोहम्मद इस्लाम की जाल में फंस गई थी लड़की

चूरू एसपी जय यादव ने बताया कि यह लड़की चुरू के तारानगर क्षेत्र की रहने वाली है। पिछले डेढ़ साल से ओमान में रहने वाले मोहम्मद इस्लाम के संपर्क में थी। मोहम्मद इस्लाम खुद ओमान में मजदूरी करता है, लेकिन उसने खुद को बड़ा व्यापारी बताकर युवती को अपनी शानो-शौकत भरी झूठी जिंदगी दिखाते हुए उसे प्रभावित किया।

18 साल पूरा होते ही लड़की ने बनवाया पासपोर्ट

मोहम्मद इस्लाम की जाल में फंसकर युवती जब 18 साल की हुई तो सीकर जाकर उसने पासपोर्ट बनवाया। पुलिस वेरिफिकेशन के दौरान जब घर वालों की इसकी जानकारी लगी तो लड़की ने घरवालों को भी झूठी कहानी बता दी। क्योंकि इस्लाम ने लड़की का पूरी तरह से माइंड वास कर दिया था। जिसमें यह शामिल था कि वह अपनी किसी भी हरकत के बारे में घरवालों को नहीं बताए। मोहम्मद इस्लाम सिर्फ इतना ही नहीं कर रहा था, बल्कि वह कैसे घर वालों से मामले को छुपाना है, इसका तरीका भी बता रहा था।

यह वीडियो भी देखें :

कभी फ्लाइट में नहीं गई थी लड़की

मोहम्मद इस्लाम ने कहा था कि जब उसका पासपोर्ट बन जाएगा तो वह उसे ओमान बुला लेगा। पासपोर्ट बनने के बाद मोहम्मद इस्लाम ने लड़की के व्हाट्सएप पर एयर इंडिया का टिकट भेज दिया, जिसके बाद लड़की बिना बताए घर से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। मोहम्मद इस्लाम ने लड़की के लिए टैक्सी की भी व्यवस्था की थी। लड़की कभी फ्लाइट में नहीं गई थी, ऐसे में वीडियो कॉल के जरिए ओमान में बैठा इस्लाम लड़की को जानकारी दे रहा था।

वीडियो कॉल में एयरपोर्ट के नियम बता रहा था इस्लाम

इस्लाम ने वीडियो कॉल में ही बताया कि कहां से उसे एयरपोर्ट में एट्री करना है। कैसे बोर्डिंग कराना है। सब जानकारी लगातार दे रहा था। ओमान में कैसे एयरपोर्ट पर उतरना है और कैसे बाहर आना है सब वीडियो कॉल पर बता रहा था।

ऐसे खुला पूरा राज

पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के लोगों को शक हुआ। क्योंकि लड़की सिर्फ 18 साल की थी और अकेली थी। ऐसी स्थिति में ओमान जाना इमिग्रेशन के अधिकारियों के दिमाग में शंका जाहिर कर दिया। फ्लाइट शाम को करीब 7 बजे थी ऐसे में इमिग्रेशन ने करीब 5 बजे उसके परिवार को फोन कर बताया कि उसकी लड़की ओमान जा रही है, यह सुनते ही घर वालों का दिमाग खिसक गया।

5 बजे घर वालों को आया फोन

सूचना मिलते ही घर वाले तुरंत पुलिस स्टेशन गए और अपना घर चेक किया। चेकिंग के दौरान पाया कि घर से सोना-चांदी और कुछ पैसे गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज किया और लड़की की फ्लाइट उड़ान न भरने पाए इसकी कोशिश में लग गए। पुलिस ने तुरंत लड़की को वहीं सौंपने की कोशिश की, लेकिन समय की कमी के कारण सुबह के पांच बज गए थे। शाम को 7 बजे की फ्लाइट थी, इसलिए चूरू से तारानगर की पुलिस वहां नहीं पहुंच पाई।

10 मिनट पहले दिल्ली पुलिस पहुंची

इसके बाद पुलिस ने वहां के कुछ पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। एसपी ने बताया कि फिर मैंने एयरपोर्ट की एडिशनल कमिश्नर मैडम से बात की। फिर वहां से उन्होंने एसीपी से संपर्क किया। दूसरी तरफ लड़की प्लेन में बैठी थी और बोर हो रही थी। 10 मिनट में प्लेन उड़ने वाली थी। दिल्ली पुलिस से संपर्क होने के बाद एयपोर्ट अथॉरिटी को सूचना दी गई और लड़की को उड़ान भरने से रोक दिया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दिल्ली पुलिस के पहुंचने पर लड़की को सौंप दिया।

लड़की को लाया गया चुरू

इसके बाद राजस्थान की पुलिस दिल्ली पहुंची और लड़की को लेकर चुरू आई। एसपी ने बताया कि ओमान में बैठा मोहम्मद इस्लाम लड़की को वहां पर बेंच सकता था। आरोपी ने अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कर दिया है, क्योंकि उसको यह पता चल गया है कि मामले में पुलिस शामिल हो चुकी है।

18,19 और 20 साल की लड़कियां बन रहीं निशाना

एसपी चुरु ने लोगों से अपील की है कि वे अपने युवा बच्चों के सोशल मीडिया पर पूरी तरह से नजर रखें और देखें कि वे क्या कर रहे हैं। कोई भी मामला अगर संदिग्ध लगे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में 18, 19, 20 साल की लड़किया इस तरह के मामलों का शिकार हो रही हैं। ऐसे में घर वालों को बच्चों के एक्टिविटी पर सावधानी से नजर रखने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : प्यार में पागल युवती चली सात समंदर पार, राजस्थान से दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंची; प्लेन में बैठने से पहले हुआ चौंकाने वाला खुलासा