सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि योजना के तहत राजस्थान के 72 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 1400 करोड़ रुपए से अधिक की राशि आएगी। राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, दुर्गापुरा में होगा। जिसमें सीएम भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर भी कृषि विभाग के समन्वय से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।