
सांकेतिक तस्वीर, मेटा एआइ
Rajasthan Power Purchase: राजस्थान में बिजली खरीद को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। जिस प्रस्ताव को पहले महंगा बताते हुए ऊर्जा विकास निगम के बोर्ड ने खारिज कर दिया था, अब लगभग उसी दर पर दोबारा आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। 115 मेगावाट थर्मल पावर आरटीसी (राउंड द क्लॉक) बिजली की खरीद के लिए 5.29 रुपए प्रति यूनिट की दर प्रस्तावित है। इसके लिए 5 वर्ष का पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) करने की तैयारी है।
हालांकि, प्रस्ताव अभी कमेटी के पास जाएगा, जहां अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यदि प्रस्ताव मंजूर होता है, तो कुल लागत करीब 1400 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि अन्य राज्यों में भी इसी दर पर बिजली खरीदी जा रही है। खास बात यह है कि पूर्ववर्ती सरकार के समय भी इसी तरह का प्रस्ताव आया था, लेकिन विरोध के चलते उसे रद्द करना पड़ा था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो अतिरिक्त भार सीधे उपभोक्ताओं पर डाला जाना तय है।
मामले की विस्तृत जानकारी के लिए ऊर्जा विभाग की सचिव आरती डोगरा से संपर्क किया गया, लेकिन उनका जवाब नहीं आया।
Updated on:
10 Apr 2026 09:58 am
Published on:
10 Apr 2026 09:58 am
