6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर फिर Court ने उठाया बड़ा कदम

Rajasthan Ambulance Hadtal: वेतन विसंगति सहित कई अन्य मांग कर रहे ( 108 ambulance service ) एम्बुलेंस कर्मचारियों और सरकार के बीच हुई वार्ता एक बार फिर विफल रही ( HadtaL) । मामले को लेकर आज यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष और चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कोर्ट ( Rajasthan High Court ) के समक्ष पेश होकर वार्ता के बारे में अवगत करवाएंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Ambulance Hadtal, Rajasthan High Court

108, 104 एम्बुलेंस की हड़ताल


यूनियन प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कल हुई वार्ता में वेतन और आठ घंटे की ड्यूटी को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। उन्होंने बताया कि सरकार का कहना है कि मिनिमम वेजस ए€ट के तहत कर्मचारी का जो वेतन बनता है, उसका 15 प्रतिशत बढ़ाकर दिया जाएगा। साथ ही कर्मचारी चार घंटे की अतिरिक्त ड्यूटी करता है, तो तीन घंटे का ओवरटाइम दिलाया जाएगा। इधर कर्मचारी यूनियन की मांग है कि कर्मचारियों को जितनी ग्रोस सैलरी मिल रही है, उसका 20- 30 प्रतिशत ज्यादा हो और ओवरटाइम के अलग से पैसेM दिया जाए ।


दो दिन तक मरीज होते रहे परेशान
आपको बता दें पूर्व में दो दिन एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की। हड़ताल के चलते प्रदेशभर में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था । उस समय भी न्यायालय ने हस्तक्षेप कर हड़ताल को तुड़वाया और सरकार और एंबुलेंस कर्मचारियों की बीच वार्ता का रास्ता खोला था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग