6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गहलोत सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा, करीब 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Rajasthan Diwali Bonus 2019: राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को राज्य सरकार ने शुक्रवार को तोहफा दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Diwali bonus

जयुपर। Rajasthan Diwali Bonus 2019: राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को राज्य सरकार (Rajasthan Government) ने शुक्रवार को तोहफा दिया है। सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिवाली (Diwali 2019) का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्मचारियों को दिवाली बोनस (Diwali Bonus 2019) देने की घोषणा की है। करीब 6 लाख कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए उन्हें तदर्थ बोनस देने की मंजूरी दी है। कर्मचारी सरकार की इस घोषणा का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि प्रदेश के करीब छह लाख कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए उन्हें तदर्थ बोनस देने की मंजूदी दे दी है। बोनस का यह लाभ राज्य सेवा के अधिकारियों (राजपत्रित) को छोड़कर पे-मैट्रिक्स लेवल-12 और इससे नीचे के लेवल का वेतन ले रहे राज्य कर्मचारियों को मिलेगा।

सीएम गहलोत ने अपने दूसरे ट्वीट कर लिखा, वर्ष 2018-19 के लिए अधिकतम तदर्थ बोनस 6 हजार 774 रूपए मिलेगा। यह बोनस पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों तथा कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी देय होगा। इससे राज्य सरकार पर 406 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।