
Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार (Bhajanlal Government) नई शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रही है। लेकिन शिक्षा विभाग कांग्रेस सरकार (Congress Government) में निकली शिक्षक भर्ती को ही पूरा नहीं कर पा रहा है। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 में चयनित खेल कोटे के अभ्यर्थियों की नियुक्ति शिक्षा विभाग ने रोक रखी है। आलम यह है कि शिक्षा विभाग ने सैकड़ों अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच के लिए बीते 14 माह में चार कमेटियां बना दीं। दस सदस्यीय कमेटी पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों को तय नहीं कर पाई है।
हैरानी की बात है कि भर्ती एजेंसी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इन्हीं अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच कर पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी। इतना ही नहीं फर्जी दस्तावेज लगाने वालों को डिबार तक कर दिया। पात्र अभ्यर्थियों की सूची नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग को भिजवा दी। लेकिन अब शिक्षा विभाग चयन बोर्ड की जांच पर ही सवाल पर खड़ा कर रहा है। विभाग अपने स्तर पर पुनः वैरिफाई कर रहा है। नियुक्ति के सैकड़ों पात्र अभ्यर्थी इंतजार में सैकड़ शिक्षा विभाग और चयन बोर्ड के चक्कर काट रहे हैं।
शिक्षक भर्ती में चयनित होने के बाद कई ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिन्हें स्कूल तक आवंटित कर दिए। नौकरी लगने की उम्मीद में कई अभ्यर्थियों की शादी तक तय हो गई। लेकिन बोर्ड की जांच के बाद भी शिक्षा विभाग ने पुनः जांच के नाम पर अभ्यर्थियों को जॉइन करने से रोक दिया। शादी तय होने के बाद नियुक्ति अटकने से अभ्यर्थियों की शादी पर संकट खड़ा हो गया है।
अभ्यर्थी निकिता ने हॉकी लेवल 1 शिक्षक भर्ती परीक्षा पास की और चयन सूची में शामिल हुई। इसके बाद बोर्ड और शिक्षा विभाग ने अलग-अलग जांच कराई। अभी तक नियुक्ति नहीं मिली। बोर्ड से जांच होने के बाद शिक्षा विभाग ने पुनः वैरिफिकेशन के नाम पर नियुक्ति रोक ली।
अभ्यर्थी ओमप्रकाश ने लेवल 1 शिक्षक भर्ती परीक्षा पास की। चयन सूची में नंबर भी आया। इसके बाद बोर्ड ने वैरिफिकेशन करा लिया। शिक्षा निदेशालय भी अपने स्तर पर जांच करा चुका। स्कूल आवंटन होने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया रोक दी। एक साल से नौकरी लगने की उम्मीद है।
जुलाई 2023 - 601 अभ्यर्थियों के लिए सदस्यीय कमेटी बनाई
अगस्त 2023 - फेडरेशन जाकर जांच के कमेटी बनाई लिए दूसरी
फरवरी 2024 - गहन जांच के लिए 8 सदस्यीय कमेटी बनाई
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कमेटी बनाकर जांच कराई
कमेटी कोच विनोद चौहान का कहना है कि, बोर्ड ने जिन अभ्यर्थियों की जांच पूरी कर ली। हम उन्हें नियुक्ति दे र रहे हैं। लेकिन इससे पहले उनका वैरिफिकेशन भी किया जा रहा है। बोर्ड के चयन पर किसी तरह का सवाल नहीं है, लेकिन हम क्रॉस चैक कर रहे हैं।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज का कहना है कि, हमने एक-एक फेडरेशन से दस्तावेज की जांच कराई है। जिन अभ्यर्थियों की जांच कराई गई है और पात्र पाए गए हैं, उनकी सूची शिक्षा विभाग को नियुक्ति के लिए भेजी जा रही है।
Updated on:
12 Sep 2024, 9:10 AM IST
Published on:
12 Sep 2024, 9:10 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.