22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान विधान सभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, स्पीकर देवनानी ने गेट नम्बर-6 मामले को किया स्पष्ट

Rajasthan Assembly : राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि विधानसभा परिसर में प्रवेश की व्यवस्था निर्धारित है। गेट नम्बर-6 से समूह में प्रवेश की अनुमति न पहले थी, न आज है और न भविष्य में होगी।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Assembly adjourned indefinitely Speaker clarified Gate 6 issue

Rajasthan Assembly : राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan Assembly : राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोलहवीं राजस्थान विधान सभा के षष्‍ठम सत्र की कार्यवाही शुक्रवार 21 अगस्‍त को दोपहर 1.44 बजे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। इससे पहले स्‍पीकर वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को सदन में स्पष्ट किया कि विधानसभा परिसर में प्रवेश की व्यवस्था निर्धारित है। विधानसभा में प्रवेश की व्यवस्था गेट नम्बर-7 से है जबकि विधायक आवास परिसर में निवास करने वाले सदस्यों के लिए गेट नम्बर-6 से पैदल आने-जाने की भी व्‍यवस्‍था है। गेट नम्बर-6 से समूह में प्रवेश की अनुमति न पहले थी, न आज है और न भविष्य में होगी।

राजस्थान विधान सभा के स्‍पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि गेट नम्बर-6 गुरुवार को खुला हुआ था और शुक्रवार को भी खुला रहा। उन्होंने कहा कि गत बार समूह में आने पर दो व्यक्ति परिसर में आए थे, जिन्हें विधानसभा के सुरक्षा दल ने पहचान कर तत्काल बाहर किया। उन्होंने तत्परता से की गई कार्रवाई के लिए सुरक्षा दल को धन्यवाद भी दिया।

स्पीकार वासुदेव देवनानी ने चेताया

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा के गेट पर चढ़कर अंदर आने के प्रयास को अत्यंत पीड़ादायक और गंभीर विषय बताया। विधानसभा की सुरक्षा आवश्‍यक है। भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।

वासुदेव देवनानी ने सदन में स्पष्ट किया है कि विधानसभा की कार्रवाई के दौरान पक्ष और प्रतिपक्ष दोनों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। जनहित से जुड़े मुद्दे नियमों और परंपराओं के अनुरूप उठाने की प्रतिपक्ष को अनुमति है। राज्‍य सरकार द्वारा भी जनहित के विषयों पर समुचित उत्तर सदन में दिया जाना चाहिए।

हम सभी को देख रही है जनता

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान की आठ करोड़ जनता ने अपने प्रतिनिधियों को चुनकर विधानसभा में भेजा है। जनता की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को सदस्‍य सदन में उठाएं। सदन की कार्यवाही सौहार्दपूर्ण भावना के साथ चलनी चाहिए। जनता हम सभी को देख रही है। हम सभी को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। सदन में व्यवस्था और नियमों का पालन बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

स्पीकर वासुदेव देवनानी की अपील

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सभी सदस्यों से अपील की कि आगामी समय में जब भी सदन की कार्यवाही चले तो हम सभी मिलकर एकमत से सदन की गरिमा को बनाए रखें।

केवल 66 मिनट चली कार्यवाही

राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही दूसरे दिन शुक्रवार को केवल 66 मिनट चली। सुबह कार्यवाही शुरू होने के साथ ही कांग्रेस विधायकों ने हंगामा कर दिया। प्रश्नकाल में 5 मिनट, शून्यकाल में 18 मिनट कार्यवाही चली।