5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics : राजस्थान के विधानसभा उपचुनाव पर नया अपडेट, इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता एकमत नहीं, जानें

Rajasthan Assembly by-election : राजस्थान के विधानसभा उपचुनाव पर नया अपडेट। राजस्थान की छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। गठबंधन किया जाए या नहीं, कांग्रेस के नेता इस मुद्दे पर एकमत नहीं हैं। कुछ नेताओं की अलग राय हैं। जानें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 19 Aug 2024, 4:50 PM IST

Rajasthan Assembly by-election New Update Congress Leaders not Unanimous on Alliance issue know

Congress (File Photo)

Rajasthan Assembly by-election : राजस्थान में 6 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर क्षेत्रीय दलों से गठबंधन किया जाए या नहीं, इस पर फैसला लेने के लिए जल्द ही कांग्रेस के प्रमुख नेता मंथन करेंगे। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के वॉर रूम में 23 या 24 को बैठक होगी। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुयमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, जितेंद्र सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश, पूर्व मंत्री हरीश चौधरी सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। बैठक में उपचुनावों के लिए गठित कॉर्डिनेशन कमेटी के कुछ सदस्य भी बुलाए गए। बैठक में संगठनात्मक कामकाज और फेरबदल को लेकर भी चर्चा होगी।

नेता एक राय नहीं

लोकसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस ने नागौर, सीकर और डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट गठबंधन के तहत सहयोगी दलों के लिए छोड़ी थी, लेकिन विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के अधिकांश नेता गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं। कांग्रेस प्रत्याशी उतारने की बात कर रहे हैं। इसी वजह से प्रदेश कांग्रेस ने सभी उपचुनाव वाली सभी 6 सीटों पर कॉर्डिनेशन कमेटी गठित कर दौरे करने को कहा था।

यह भी पढ़ें -

Good News : सभी महिला पुलिसकर्मियों को इस दिन मिला अवकाश, एसपी ने जारी किया आदेश

यह भी पढ़ें -

निसंतान दम्पतियों के लिए खुशखबर, दिवाली से पहले इस मेडिकल कॉलेज के SSV में खुलेगा IVF सेंटर