6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुद्ध का युद्ध: झूठा वीडियो वायरल: यह पाकिस्तान का नहीं भारतीय दल का झंडा है

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
False video viral truth

'कैसे सौंप दें कांग्रेस को, ये वतन हिन्दुस्तान का, हमने देखा है तुम्हारी रैली में झंडा पाकिस्तान का!! यह वीडियो जरूर देखें।' यह संदेश इन दिनों वाट्सऐप के ग्रुपों पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बताया गया है कि कांग्रेस की रैली में पाकिस्तान का झंडा फहराया गया है।

यह वीडियो कर्नाटक चुनावों के दौरान उत्तरी बेलगांव में हुई रैली का है। अब चूंकि राजस्थान में भी चुनाव सामने हैं, ऐसे में इस संदेश को फिर से वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो को पहले सामना ऑनलाइन के यू-ट्यूब अकाउंट पर 9 मई 2018 को शेयर किया गया था। इसके बाद इस वीडियो को 'फिर एक बार मोदी सरकारÓ फेसबुक पेज पर 27 मई 2018 को पोस्ट किया गया।

अब जानते हैं इस संदेश की सच्चाई। कांग्रेस की रैली में जिस झंडे की बात की जा रही है, वह असल में आइयूएमएल (अखिल भारतीय मुस्लिम लीग) का झंडा है। आइयूएमएल केरल का एक राजनीतिक दल है, जिसका गठन चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद वर्ष 1948 में हुआ था।

वास्तव में आइयूएमएल का यह झंडा पाकिस्तान के झंडे से अलग है। पाकिस्तान के झंडे में बायीं तरफ सफेद पट्टा होता है, कांग्रेस की रैली में दिख रहे झंडे में यह सफेद पट्टा नहीं है। रंग और निशान की समानता के चलते इसे पाकिस्तान के झंडे के तौर पर प्रचारित किया जा रहा है।

हमें बताएं झूठी सूचनाएं
अगर आपको भी इस तरह की कोई झूठी सूचना या खबर मिले तो तत्काल उसका स्क्रीनशॉट लेकर हमारे वाट्सऐप नंबर 9057531187 पर भेजें या हमें election@in.patrika.com पर मेल करें।