
यूपी बीजेपी के 32 जिलाध्यक्षों की कुर्सी खतरें में है।
Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान में चुनावी तैयारियां शुरू हो गई हैं। केंद्रीय चुनाव आयोग ने साफ सुथरा चुनाव कराने के लिए कुंडलीमार अधिकारियों की हटाने का निर्देश दे चुका है तो दूसरी तरफ राजनीतिक दल अपनी अपनी कुंडली सुधार में लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए बहुत जल्द ही नई टीम की घोषणा करने जा रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बदलने के बाद अब प्रदेश की नई टीम की घोषणा की तैयारियां चल रही है। इसी माह पार्टी नई टीम की घोषणा कर देगी। इस टीम में क्षेत्रीय-जातीय समीकरण का समावेश देखने को मिलेगा। इस क्षेत्रीय-जातीय समीकरण को सुधारने के लिए भाजपा कुछ पदाधिकारियों को हटाएगी और कुछ नए जोड़ेगी। भाजपा ने टीम की तैयारी पूरी कर ली है। आने वाले सप्ताह में इसकी कभी भी घोषणा हो सकती है।
यह भी पढ़ें : अक्टूबर में होगी राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा!
भाजपा की इस टीम में मुख्य निगाह प्रदेश महामंत्रियों पर है। पार्टी ब्राह्मण महामंत्री की जगह किसी अन्य वर्ग के नेता का समन्वय कर सकती है। इसके अलावा दो महामंत्री और बदले जा सकते हैं। जो पदाधिकारी सक्रिय नहीं है, उन्हें भी बदले जाने की योजना है। इनमें कुछ प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री हैं।
इसी तरह मोर्चा और प्रकोष्ठों में भी बदलाव किया जाएगा। सबसे बड़ी बात युवा मोर्चा को लेकर आ रही है। इस बात पर सभी की निगाह है कि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बदला जाएगा या फिर नहीं। ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण बनाए जाने के बाद युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी वर्ग से बनाया जा सकता है।
Published on:
04 Jun 2023 07:50 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
