6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan assembly elections: इस चुनाव में बड़ा खेल कर सकते हैं बागी, वोट प्रतिशत से बढ़ी टेंशन, भाजपा-कांग्रेस के उड़े होश

Rajasthan assembly elections: राज्य की करीब 54 सीटों पर दो से अधिक मजबूत उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय के अलावा एक सीट पर पंचकोणीय मुकाबला होता दिख रहा है। मतदान के बाद कई सीटों को लेकर दोनों प्रमुख दल भाजपा-कांग्रेस चिंतित भी है।

2 min read
Google source verification
rajasthan_assembly_elections.jpg

Rajasthan assembly elections: राज्य की करीब 54 सीटों पर दो से अधिक मजबूत उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय के अलावा एक सीट पर पंचकोणीय मुकाबला होता दिख रहा है। मतदान के बाद कई सीटों को लेकर दोनों प्रमुख दल भाजपा-कांग्रेस चिंतित भी है। दोनों पार्टियों से बागी होकर चुनाव लड़ रहे ऐसे 5-5 प्रत्याशी कुछ ज्यादा ही प्रभाव डाल रहे हैं। ऐसी 10 सीट हैं जो दोनों पार्टियों के लिए हॉट बनी हुई है। इन मुकाबलों में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव धौलपुर की बसेड़ी, नागौर और लूणकरणसर में देखा गया। लूणकरणसर व नागौर में जहां गत चुनाव के मुकाबले मतदान कम रहा। वहीं झुंझुनूं, डीडवाना व बसेड़ी में ज्याादा मतदान रहा, जबकि शिव और शाहपुरा (भीलवाड़ा) में लगभग समान रहा।

भाजपा
डीडवाना- पूर्व मंत्री युनूस खान बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं। यहां भाजपा से जितेन्द्र सिंह जोधा और कांग्रेस से चेतन सिंह चौधरी प्रत्याशी हैं।
वर्ष 2023 में वोटिंग- 73.10 प्रतिशत
वर्ष 2018 में वोटिंग- 71.54 प्रतिशत

चित्तौडग़ढ़- मौजूदा विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या बागी हैं। यहां भाजपा से नरपत सिंह राजवी और कांग्रेस से सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत हैं।
वर्ष 2023 में वोटिंग- 79.66 प्रतिशत
वर्ष 2018 में वोटिंग- 80.31 प्रतिशत

शाहपुरा- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ताल ठोक रहे हैं। यहां भाजपा से लालाराम बैरवा और कांग्रेस से नरेन्द्र कुमार रैगर हैं।
वर्ष 2023 में वोटिंग- 72.44 प्रतिशत
वर्ष 2018 में वोटिंग- 72.27 प्रतिशत

झुंझुनूं- राजेंद्र भांबू बागी हैं। भाजपा से बबलू चौधरी और कांग्रेस से मौजूदा विधायक बृजेन्द्र सिंह ओला हैं।
वर्ष 2023 में वोटिंग- 70.67 प्रतिशत
वर्ष 2018 में वोटिंग- 69.96 प्रतिशत

सांचौर- पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी सामने हैं। भाजपा से प्रत्याशी सांसद देवजी पटेल और कांग्रेस से सुखराम विश्नोई हैं।
वर्ष 2023 में वोटिंग- 80.85 प्रतिशत
वर्ष 2018 में वोटिंग- 81.39 प्रतिशत

कांग्रेस
नागौर- पूर्व मंत्री हबीबउर्रहमान उम्मीदवार है। भाजपा से ज्योति मिर्धा और कांग्रेस से हरेन्द्र मिर्धा प्रत्याशी हैं।
वर्ष 2023 में वोटिंग- 67.76 प्रतिशत
वर्ष 2018 में वोटिंग- 72.67 प्रतिशत

शिव- फतेह खान निर्दलीय उम्मीदवार हैं। भाजपा से स्वरूप सिंह खारा और कांग्रेस से अमीन खान हैं।
वर्ष 2023 में वोटिंग- 80.66 प्रतिशत
वर्ष 2018 में वोटिंग- 80.45 प्रतिशत

लूणकरणसर- पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल बागी हैं। भाजपा से सुमित गोदारा और कांग्रेस से राजेन्द्र मूंड प्रत्याशी हैं।
वर्ष 2023 में वोटिंग- 65.72 प्रतिशत
वर्ष 2018 में वोटिंग- 76.79 प्रतिशत

बसेडी- विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा निर्दलीय उतरे हैं। भाजपा से सुखराम कोली और कांग्रेस से संजय कुमार जाटव प्रत्याशी हैं।
वर्ष 2023 में वोटिंग- 73.10 प्रतिशत
वर्ष 2018 में वोटिंग- 64.91 प्रतिशत

धोद- महेश मोरदिया बागी रूप में निर्दलीय चुनाव लड़े। भाजपा से गोर्वधन वर्मा और कांग्रेस से विधायक पुत्र दनोदिया प्रत्याशी हैं।
वर्ष 2023 में वोटिंग- 71.94 प्रतिशत
वर्ष 2018 में वोटिंग- 75.12 प्रतिशत

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: गहलोत के गढ़ में कम रही वोटिंग, ओसियां में सबसे ज्यादा 78.31 प्रतिशत मतदान

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग