3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: हर गाड़ी की एंट्री फिक्स है… परिवहन निरीक्षक और ट्रक चालक का कथित ऑडियो वायरल

राजस्थान में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो जयपुर आरटीओ द्वितीय के एक परिवहन निरीक्षक और एक ट्रक चालक के बीच का बताया जा रहा है । इसमें ट्रक चालक को कहा जा रहा है कि ये नियम है, किसी भी गाड़ी की एंट्री फिक्स है, तेरी गाडि़यों की सूची मुझे वॉट्सऐप कर देना।

2 min read
Google source verification
jaipur rto

Photo- AI

जयपुर। राजस्थान के परिवहन विभाग में ' महीने की एंट्री ' ( अवैध वसूली ) का खेल किस कदर हावी है, इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित ऑडियो से लगता है । यह ऑडियो जयपुर आरटीओ द्वितीय के एक परिवहन निरीक्षक और एक ट्रक चालक के बीच का बताया जा रहा है । इसमें ट्रक चालक को कहा जा रहा है कि ये नियम है, किसी भी गाड़ी की एंट्री फिक्स है … तेरी गाडि़यों की सूची मुझे वॉट्सऐप कर देना…। हालांकि, पत्रिका इस वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है , लेकिन इस बातचीत ने विभाग में फैले भ्रष्टाचार और दलालों के नेटवर्क की पोल खोल कर रख दी है ।

'मुझे पता है तेरी 30 गाड़ियां निकल रही हैं … '
चालक : फोन किया था दलाल ने कि साहब से मिल लेना।
निरीक्षक : तू तो ये काम कर दे, इशारा कर तो दिया।
चालक : पहले मेरी बात तो सुनो आपकी कसम … ।

निरीक्षक : तू छोड़, खत्म कर इस महीने को छोड़, तू अब की बात कर … ।
चालक : भगवान की कसम मेरी हालत खराब है… ।
निरीक्षक : मुझे पता है तेरी 30 गाड़ियां निकल रही हैं.. ।
चालक : वो पागल बना रहे हैं, इतनी नहीं हैं ।
निरीक्षक : तो तू बता कितनी गाड़ियां हैं ?
चालक : 16 गाड़ियां निकल रही हैं…

निरीक्षक : तू 16 की लिस्ट दे, मैं 17वीं पकड़ लूंगा, तू मुझे आज ही लिस्ट दे वॉट्सऐप पर ।
चालक : आपमें कमी है, दूसरों की बात मानते हो ।
निरीक्षक: इस महीने की बात कर, तू पागल बना रहा है, तू इस महीने की बात कर, पुराना क्लियर हो गया ।
चालक: बताओ कितनी एंट्री, एवरेज 500 ले लो।

निरीक्षक: हां तो ढाई हजार हो गए… महीने के लगा ले, ये नियम है कोई भी गाड़ी की एंट्री फिक्स है… मुझे पता है जितना मार्बल है दिल्ली जाता है ।
चालक: बताओ तो किसको देना है, फोन पे कर दूं ?
निरीक्षक: फोन पे नहीं करना, मैं बता दूंगा। इस महीने का 20 कर, आगे से आगे 50 कर दिया कर ।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग