
Rajasthan Weather Update : राजस्थान कश्मीर बन गया है। यह हम नहीं कह रहे हैं खुद भारतीय मौसम विभाग कह रहा है। दरअसल हुआ कुछ यूं हैं कि जो मौसम का परिसंचरण तंत्र इस समय राजस्थान में बारिश और ओले गिरा रहा है, इसे कश्मीर में गिरना था लेकिन मौसम की यह प्लेट थोड़ा दक्षिण में खिसक गई तो अब यह बारिश और बर्फ के ओले राजस्थान में गिर रहे हैं।
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा बताते हैं कि अभी राजस्थान में बदले हुए मौसम का कारण पश्चिमी जेट स्ट्रीम है। जेटस्ट्रीम वायुमंडल में 10-12 किलोमीटर ऊंचाई पर बनते हैं। यह सामान्य तौर पर हिमालय के उत्तर इलाके जम्मू कश्मीर में बनते हैं। इस बार यह थोड़ा खसक कर दक्षिण में आ गए हैं। इसके कारण ही राजस्थान, गुजरात सहित अन्य प्रदेशों में मौसम बदल गया है।
सोमवार को जयपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। दोपहर को धूप निकलनी शुरू हो गई। रविवार को तो मौसम के कई रंग दिखाई दिए। राजधानी क्षेत्र जयपुर, सीकर, दौसा, हिंडौली (बूंदी), अलवर (बहरोड), बाड़मेर सहित कई अन्य स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। इसके कारण रजाई एक बार फिर निकल आई है।
फिर निकल आई रजाई राजस्थान में एक और पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मार्च में यह चौथा पश्चिमी विक्षोभ है। यह विक्षोभ 22 से सक्रिय होकर 24 मार्च तक असर दिखाएगा। इसके कारण लोगों के गर्म कपड़े फिर से निकल आए हैं। बारिश के कारण रात को न्यूनतम तापमान काफी गिर गया है। इसके कारण रजाई ओढ़ने को मजबूर हो गए हैं। खांसी,जुकाम और बुखार के मामले बढ़ गए हैं।
किसानों पर कयामत
यह मौसम किसानों के लिए किसी कयामत से कम नहीं है। सरसों और गेहूं की फसल तैयार थी लेकिन बारिश ने उन्हें बर्बाद कर दिया है। खेतों में फसलें लेट गई हैं। जिस तरह से मौसम ने पलटा खाया है। इससे बहुत ज्यादा नुकसान होने की संभावना है। एक किसान ने तो फसल खराबे को लेकर आत्महत्या भी कर ली।
24 तक आएगी आंधी और बारिश,गिरेंगे ओले
भारतीय मौसम विभाग जयपुर केंद्र के मुताबिक वायुमंडल के उपरी स्तर पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ तथा वायुमंडल के निचले स्तर में पूर्वी राजस्थान के पर परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके कारण 20 मार्च को उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। 23 मार्च से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके कारण 23-24 मार्च को फिर आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।
Published on:
20 Mar 2023 12:20 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
