8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने महिलाओं को दिए एक साथ 2 बड़े तोहफे

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को एक नहीं बल्कि दो बड़े तोहफे दिए हैं। जानें क्या...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 23 Oct 2024, 1:49 PM IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दो बडे तोहफे दिए है। सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर खोले हनुमानजी मंदिर में संचालित रोपेवे में महिला दर्शनार्थियों को टिकट में 50 प्रतिशत की छूट देने का एलान किया है। साथ ही जेसीटीएसएल की लो-फ्लोर बसों में भी रक्षाबंधन पर महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इससे पहले सरकार ने रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का आदेश जारी किया था।

रोप वे में महिलाओं को मिलेगी छूट

रक्षाबंधन पर्व के मौके पर खोले हनुमानजी मंदिर में संचालित रोपेवे में महिला दर्शनार्थियों को टिकट में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। रोपेवे संचालित करने वाले कंपनी की ओर से यह ऑफर दिया गया है। कंपनी के निदेशक कैलाश खंडेलवाल ने बताया कि यह सुविधा सुबह आठ से रात आठ बजे तक मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Rajasthan: भजनलाल सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, रक्षाबंधन से पहले हो गई बल्ले-बल्ले

जेसीटीएसएल की लो-फ्लोर बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा

जयपुर शहर में चलने वाली जेसीटीएसएल की लो-फ्लोर बसों में रक्षाबंधन पर महिलाओं निशुल्क यात्रा कराई जाएगी। जेसीटीएसएल ने रविवार रात को इसके आदेश जारी कर दिए।

यह भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर बरसेंगे बदरा, 150 मिनट में इन 10 जिलों में होगी बारिश!