4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

..भाजपा की चौथी सूची का बेसब्री से इंतजार, इन दिग्गजों की सीट का हो सकता है फैसला

भाजपा की चौथी सूची का बेसब्री से इंतजार, इन दिग्गजों की सीट का हो सकता है फैसला
1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Nov 18, 2018

जयपुर।

राजस्थान (Rajasthan Vidhansabha Election 2018) में 200 विधानसभा सीटों में से 170 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद भाजपा की तीस सीटें अब भी भाजपा की पसंद ओर ना पंसद में फंसी हुई हैं। हालांकि आठ सीटों पर सहमति बनते ही शनिवार को दोपहर बाद अचानक आठ प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। तीसरी सूची में पार्टी ने किसी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया। तीसरी सूची में पार्टी ने सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्री हेम सिंह भडाना समेत 6 विधायकों के टिकट काट दिए हैं।

वहीं पार्टी ने मुस्लिम बाहुल्य सीटों को प्रतीक्षा में रख दिया है। उधर भाजपा की तीसरी सूची जारी होने के बाद भी परिवहन मंत्री युनुस खान, संसदीय सचिव ओम प्रकाश हुडला,संसदीय सचिव शत्रुघन गौतम और श्रम और रोजगार मंत्री जसवंत सिंह के टिकट पर तलवार लटकी हुई है। अब आज सुबह से ही भाजपा नेताओं में चौथी और आखिरी सूची का बेसब्री से इंतजार शुरू हो गया।

हालांकि भाजपा में तीसरी सूची जारी होने के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि आज एन वक्त पर एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशी बदलने की तैयारी पार्टी में चल रही है। उधर महुआ से टिकट नहीं मिलने पर विधायक ओम प्रकाश हुडला कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

वहीं टोंक से मैदान में उतरे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को घेरने के लिए भाजपा ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। भाजपा वहां मुस्लिम वोटों को देख रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के टोंक से मैदान में उतरते ही अब यह सीट भी हॉट सीट बन गई है। भाजपा यहां मुस्लिम वोटों के फेर में है और आज किसी भी वक्त टोंक से प्रत्याशी को बदला जा सकता है। भाजपा यहां से परिवहन मंत्री युनुस खान या अमीन पठान को मैदान में उतार सकती है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग