इधर, स्वास्थ्य विभाग कह रहा- 'ऑल इज़ वेल'
स्वास्थ्य विभाग अब भी लगातार यही दावा कर रहा है कि स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए जो इंतजाम किए गए हैं वे काफी हैं क्योंकि तापमान में एक बार फिर कमी होने के कारण स्वाइन फ्लू का वायरस एक्टिव हो गया है। प्रदेश में लगातार स्वाइन फ्लू से हो रही मौत का आंकडा बढने के बाद अब विभाग तर्क दे रहा है कि तापमान में उतार चढाव के चलते स्वाइन फ्लू का वायरस फिर से एक्टिव हो गया है। ऐसी स्थिति में लगातार पॉजिटिव मरीज भी समाने आ रहे हैं और मौंत का आंकडा भी ज्यादा है। इस बार भी पिछले सालों की तुलना में जयपुर और जोधपुर स्वाइन फ्लू के निशाने पर है। वहीं अब कोटा में भी स्वाइन फ्लू के मामले भी आना शुरू हो गए है।