जयपुर

Rajasthan Bjp New President: पीएम के करीबी मदन राठौड़ राजस्थान भाजपा के नए अध्यक्ष, जानिए इनके बारे में

Rajasthan Bjp New President: वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का इस्तीफा स्वीकार करते हुए पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ( Madan Rathor ) को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

2 min read
Jul 26, 2024

Rajasthan Bjp New President: भाजपा ने राजस्थान में नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है । वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का इस्तीफा स्वीकार करते हुए पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ (70) को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। राठौड़ की नियुक्ति को मूल ओबीसी वर्ग को साधने की कोशिश माना जा रहा है। राठौड़ करीब पांच माह पहले ही राज्यसभा सांसद चुने गए थे। वे सुमेरपुर विस सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं और पिछली भाजपा सरकार में सरकारी उप मुख्य सचेतक भी रहे।

2023 में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय ताल ठोक दी। बाद में राठौड़ ने पर्चा वापस ले लिया। ऐसा दावा किया गया था कि राठौड़ को पर्चा वापस लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन किया था। विस चुनाव के ठीक ढाई माह बाद पार्टी ने उनका सम्मान रखते हुए उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया और वे राज्यसभा सांसद बने। राठौड़ संघ में भी काफी सक्रिय रहे हैं। सीपी जोशी ने विधानसभा चुनाव के बाद और लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की थी। विस चुनाव के बाद सीएम और प्रदेश अध्यक्ष एक ही जाति का होने की वजह से लम्बे समय से यह मंत्रणा चल रही थी कि अध्यक्ष पद पर किसे नियुक्त किया जाए।

आभार व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं

पत्रिका से बातचीत में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मैं पार्टी का बहुत आभारी हूं । मेरे पास आभार व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं । छोटे से व्यक्ति पर इतना विश्वास किया है। मैं पार्टी आलाकमान की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा

राधा मोहन दास अग्रवाल नए प्रभारी

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल को राजस्थान भाजपा का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। विस चुनाव के बाद से ही प्रभारी का पद रिक्त चल रहा था। सह प्रभारी पद पर विजया राहटकर बरकरार हैं। अग्रवाल राज्यसभा सांसद भी हैं और यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए विस सीट छोड़ी थी। अग्रवाल गोरखपुर सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं।

Also Read
View All
बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय का मामला: ‘तीन साल बाद भी चंद कमरों और कागजों तक सीमित, घोषणाओं से आगे नहीं बढ़ पाया दिव्यांगों का सपना’

पत्रिका मोहल्ला मीटिंग में आमजन ने रखीं समस्याएं: ‘8 माह पूर्व हुई थी पेयजल के लिए खुदाई, पेचवर्क का काम आज भी अधूरा’

पत्रिका के नशा मुक्ति महासंग्राम अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ली नखाखोरी के विरुद्ध शपथ

देशभर से आएंगे 144 प्लेयर, जयपुर में गोल्फ खेलेंगे कपिल देव और मदल लाल, पीएम. रुंगटा मेमोरियल गोल्फ कप 8 फरवरी को

Rajasthan 4th Grade Result: चपरासी भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी, एक जवाब को बदला गया, बोर्ड अध्यक्ष का बड़ा बयान जारी

अगली खबर