
जयपुर। राजस्थान में भाजपा की चौथी परिवर्तन यात्रा का आगाज मंगलवार को हनुमानगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोगामेड़ी से हुआ। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यह यात्रा 18 दिन में करीब 2,128 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यह यात्रा बीकानेर संभाग से गुजरने के साथ ही झुंझुनूं, सीकर और अलवर के हिस्सों को छुएगी और कुल 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद थे।
गोगामेडी पहुंचने के बाद नितिन गडकरी ने गोगाजी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद स्थानीय स्कूल मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, आज किसान की सबसे बड़ी समस्या खेत की सिंचाई है। खेत को पानी मिलना है। किसानों को पानी मिलेगा तो सिंचाई सहीं से कर सकेगा। सिंचाई करने से उसको दोगुना लाभ होगा। किसान समृद्ध और संपन्न होगा। राजस्थान में पानी की कमी है।
वहीं इस दौरान रथ पर एक फोटो और गडकरी के भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके यूजर्स अपने—अपने कयास लगा रहे हैं। परिवर्तन यात्रा के रथ के इस फोटो में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे है। जिसमें राजे केन्द्रीय मंत्री का हाथ जोड़कर अभिवादन कर रही है। वहीं सभा के संबोधन में गडकरी ने भी राजे की तारीफ की और एक बार फिर भाजपा को चुनने की अपील की।
जानें क्या है वायरल वीडियो में
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इशारों ही इशारों में कहा: पुराने भारतीय जनता पार्टी के शासन को याद कीजिए। आज जब मैं मंदिर में गया था तो पुजारी और भक्तगण कह रहे थे यह मंदिर किसने बनवाया। सांसद राहुल कस्वां ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंदिर पर पूरे 100 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इस पर आगे गडकरी ने कहा: एक बार चुनकर दो 500 करोड़ का विकास होगा। पूरा मंदिर का परिसर बदल जाएगा।
Updated on:
05 Sept 2023 05:36 pm
Published on:
05 Sept 2023 05:34 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
