26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी का निधन, PM मोदी और शाह ने जताया दुख

Madan Lal Saini Passes away: राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया।

2 min read
Google source verification
madan lal saini

जयपुर। Madan Lal Saini Passes away: राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी ( Madan Lal Saini ) का सोमवार शाम को निधन हो गया। सैनी के फैंफड़ों में इंफेक्शन के चलते दिल्ली में इलाज के लिए गए थे। सैनी के निधन से राजस्थान में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी पार्थिक देह मंगलवार सुबह जयपुर लाई जाएगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्थिक देह कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए कुछ समय रखने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रदेश भाजपा ने सैनी के निधन की खबर के बाद प्रदेशभर में होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

बता दें कि मदनलाल सैनी शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। उनका वहां एम्स में उपचार चल रहा था। हाल ही में मदनलाल सैनी के फेफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत सामने आई थी। सैनी 13 जुलाई 1943 में सीकर में हुआ था। वह जनसंघ के समय से राजनीति में सक्रिय थे। सैनी झुंझुनूं के गुढ़ा (उदयपुरवाटी) विधानसभा से विधायक भी रहे। वहीं सैनी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व गृह मंत्री अमित शाह ने शोक प्रकट किया।

CM गहलोत ने किया ट्वीट...

सैनी के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताया है। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा, 'भाजपा के राजस्थान प्रमुख मदन लाल सैनी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर उनके परिजनों को यह कष्ट सहने की शक्ति दे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'

वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी सैनी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद, भाजपा के वरिष्ठ नेता मदनलाल सैनी के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!

परिचय
जन्म तिथि: 13 जुलाई 1943
मदनलाल सैनी 1952 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक से जुड़े थे। बाद में लगातार संघ के विभिन्न संगठनों में सक्रिय रहे। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री भी रहे हैं।

वर्ष 1975 तक वकालत के पेशे से जुडऩे के बाद आपातकाल में जेल में भी रहे। संघ की ओर से सैनी ने भारतीय मजदूर संघ में प्रदेश महामंत्री व अखिल भारतीय कृषि मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व निभाया।

1990 में झुंझुनूं के उदयपुरवाटी विधानसभा से विधायक रहे तथा 1991 व 1996 में लोकसभा में भाजपा के झुंझुनूं से प्रत्याशी रहे।

भाजपा में प्रदेश महामंत्री व अनुशासन समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।

सादगी का रहा हर कोई कायल
सैनी संगठन के जमीन से जुड़े कार्यकर्ता रहे हैं। सादगी पर हर कोई चर्चा करता रहा है। सैनी जयपुर से सीकर आते समय अधिकतर राजस्थान रोडवेज में सफर करते हैं। कई बाद कार्यकर्ताओं के आग्रह पर भी अपने निजी वाहन की बजाय सैनी बस में ही सफर पसंद करते रहे हैं।