5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गहलोत के बयान, भाजपा के दो प्रदेशाध्यक्ष ‘शाह के सैनी, CM राजे के परनामी’ पर सैनी का पलटवार

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Sep 19, 2018

राजस्थान में चल रही चुनावी बयानबाजियों के बीच भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार किया। प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने कहा कि चुनावी साल है इसलिए गहलोत व कांग्रेस वाले चर्चा में रहने के लिए कुछ भी बोलेंगे। पार्टी का पूरा जोर चुनाव जीतने पर है।

भाजपा के पक्ष में चुनाव जीतने की बना रहे है रणनीति

भाजपा के पक्ष में हर बूथ पर 65 प्रतिशत मतदान करवाने की रणनीति बनाई जा रही है। इसी के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 22 सितम्बर को कोटा आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौरे की तैयारियों को जायजा लेने आए सैनी ने बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा पार्टी में किसी भी स्तर पर कोई गुटबाजी नहीं है।

READ : Reet level 2 को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, हजारों अभ्यर्थियों को मिली राहत, कोर्ट ने आउट नहीं माना पेपर

गहलोत के प्रदेशाध्यक्ष को लेकर बयान पर बोले सैनी

पत्रिका ने सवाल किया कि गहलोत ने दो दिन पहले बयान दिया कि भाजपा के दो-दो प्रदेश अध्यक्ष है। जिसमें मदनलाल सैनी को अमित शाह का, अशोक परनामी को मुख्यमंत्री राजे का प्रदेशाध्यक्ष बताया है, इसे किस रूप में देखते हैं। सैनी ने इस बात पर कहा कि गहलोत कुछ भी बोले, इससे क्या होगा। हम केवल चुनाव जीतने पर ध्यान दे रहे हैं। बयानों पर नहीं।

गौरव यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ नहीं रहने के सवाल पर सैनी ने कहा कि वैसे मेवाड़ा, जोधपुर, बीकानेर, झालावाड़ यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ था। मैं भी पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष हूं, मेरी भी पहले से कार्यक्रम निर्धारित होते हैं। इस कारण पूरी यात्रा में साथ नहीं रह पाते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्याशियों का चयन वर्र्किंग कमेटी करेगी। पार्टी कोई सर्वे नहीं करवा रही है। कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर ही टिकट का फैसला लेंगे।