जयपुर। राज्यसभा में राजस्थान भाजपा के नाम नया रिकार्ड बन गया है। राजस्थान के कोटे की सभी दस राज्यसभा सीटों पर अब भाजपा का कब्जा है होगया है। राज्यसभा में राजस्थान के नवनिर्वाचित तीनों सदस्य भाजपा महासचिव भूपेन्द्र यादव ,डॉ.किरोड़ीलाल मीणा और मदनलाल सैनी ने ली आज सेवरे 11 बजे शपथ ली। इसके बाद अब राजस्थान के सभी 10 राज्यसभा सदस्य भाजपा के हो गए है। पहले से मौजूद सात सदस्य भी भाजपा के राजस्थान से भाजपा के ओमप्रकाश माथुर,विजय गोयल ,नारायणराम पंचारियां,के.जी.अल्फोंस , हर्षवर्धन सिंह और रामकुमार वर्मा है रामनारायण डूडी शामिल है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव को होगा यह दूसरा कार्यकाल होगा। प्रदेश की जिन तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव हुए है यह सीट कांग्रेस के अभिषेक मनुसिंघवी नरेन्द्र बुढ़ानिया और भूपेन्द्र यादव का कार्यकाल खत्म होने के कारण खाली हुई है। तीनों ही सीटों पर प्रत्याशियों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ है। ऐसा पहली बार होगा कि प्रदेश से राज्यसभा सांसदों में किसी भी कांग्रेस सांसद का नाम शुमार नहीं हो।