
Rajasthan Board 12th Result 2023: जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं विज्ञान और कॉमर्स के नतीजे गुरुवार शाम को जारी हो गए। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशासक सीआर मीणा परिणाम ने जारी किया। इस मौके पर सचिव मेघना चौधरी सहित बोर्ड के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सीआर मीणा ने बताया कि कॉमर्स का कुल परीक्षा परिणाम 96.6 प्रतिशत रहा। जबकि विज्ञान का कुल परीक्षा परिणाम 95.65 प्रतिशत रहा है।
छात्र अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर देख सकते हैं। 12वीं के एग्जाम 9 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चले थे। बोर्ड की तरफ से एग्जाम के दौरान कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था।
RBSE रिजल्ट 2023 कैसे करें चेक ?
1. आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाए।
2. यहां होम पेज पर रिजल्ट 2023 का लिंक दिखाई देगा आपको उस लिंक पर क्लिक करना है।
3. उसके बाद आपके सामने एक दूसरा पेज ओपन हो जाएगा।
4. यहां आपको कुछ जानकारी भरनी होगी जैसे रोल नंबर, कैप्चा कोड भरना होगा।
5. जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
6. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने आपका रिजल्ट खुल कर आ जाएगा।
7. आप अपने रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Updated on:
18 May 2023 08:24 pm
Published on:
18 May 2023 08:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
