1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: पूनिया के विवादित बोल: गहलोत ने ऐसा बजट पेश किया जैसे काली दुल्हन का मेकअप किया हो

Rajasthan Budget 2022 : बजट पर प्रतिक्रिया करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भूले मर्यादा, कहा: बजट काली दुल्हन के शृंगार की तरह

less than 1 minute read
Google source verification
satish poonia

जयपुर। राजस्थान बजट को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अपनी मर्यादा भूल गए। उन्होंने महिलाओं पर विवादास्पद बयान दे डाला। पूनिया के बयान को जहां कांग्रेस ने तत्काल आड़े हाथ लेते हुए माफी की मांग की। वहीं महिला संगठनों ने भी विरोध जताया।

सोशल मीडिया पर भी पूनिया के बयान को लेकर टिप्पणियां की जा रही। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेत्ता डिसूजा ने राजस्थान भाजपा अध्यक्ष के बयान की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा की सोच महिला विरोधी है। पूनिया का बयान बहु बेटियों का अपमान है।

पूनिया ने बजट के बाद हुई भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐसा बजट पेश किया है, जैसे किसी काली दुल्हन को ब्यूटी पार्लर ले जाकर उसका मेकअप करवाया जाए ताकि वह गोरी लग सके। सतीश पूनिया का ये बयान अब विवादों में घिरता हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नियत कॉस्मेटिक की तरह दिख रही है। गहलोत घोषणा जीवी हैं। आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया। उन्हें अपने तीन साल की घोषणाओं पर श्वेत पत्र लाना चाहिए।

प्रेस कांफ्रेंस में ये थे मौजूद
भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के अलावा नेता विपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उप नेता विपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी मौजूद थे।

बजट नीति पर नहीं,राजनीति पर आधारित है: राजे
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने कहा है कि प्रदेश का यह बजट हर वर्ग को निराश करने वाला है। इस बजट का आधार नीति नहीं, राजनीति है। राजे ने विधानसभा के बाहर पत्रकारों से कहा कि इस बजट में विकास का कोई विजन नहीं है। चुनावी रंग में रंगे इस बजट से न तो प्रदेश की दशा बदलने वाली और न दिशा। चुनावी रंग में रंगा ये बजट आम लोगों के लिए बेरंग ही है।