5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Budget 2024: दिया कुमारी ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, लखपति दीदी योजना पर किया बड़ा ऐलान

Rajasthan Budget 2024 : राजस्थान में आज वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा ने बजट पेश किया, जिसमें उन्होंने हर वर्ग के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Jul 10, 2024

Rajasthan Budget 2024 : राजस्थान में आज वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा ने बजट पेश किया, जिसमें उन्होंने हर वर्ग के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए राजस्थान की 15 लाख महिलाओ को लखपति दीदी बनाने का ऐलान किया है। ये योजना केंद्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए शुरू की थी।

क्यों खास है ये योजना
राजस्थान में भाजपा सरकार द्वारा 23 दिसंबर, 2023 को शुरू की गई लखपति दीदी योजना ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए एक कौशल विकास कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत, पात्र महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण देने का आश्वासन दिया गया है ताकि वे अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें और अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकें। इस योजना के तहत प्रत्येक महिला को 1 से 5 लाख रुपए का लोन दिया जाता है।

यह भी पढ़ें : दिया कुमारी का एलान, प्रदेश में बनेंगे दो नए सोलर पार्क, स्मार्ट मीटर से रोकेंगे बिजली लीकेज

लखपति दीदी योजना का उद्देश्य
लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को वोकेशनल ट्रेनिंग और स्किल डवलपमेंट के बारे में बताया जाता है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म, जैसे मोबाइल वॉलेट, का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है। इस योजना में महिलाओं को किफायती बीमा कवरेज का लाभ मिलता है, जो उनको आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। इससे उनका परिवार भी सुरक्षित रहता है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Budget: दिया कुमारी ने जल, बिजली और सड़क को लेकर की ये महत्वपूर्ण घोषणाएं, 350 बिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का रखा लक्ष्य