
Rajasthan Budget 2024: वित्त मंत्री दिया कुमारी ने गुरूवार को विधानसभा में अंतरिम बजट पेश किया। इसमें अल्प आय वाले परिवार के बच्चों के लिए पीजी तक मुफ्त शिक्षा और बेटी होने पर एक लाख का सेविंग बॉन्ड देने का प्रावधान किया गया है। वहीं शिक्षा, चिकित्सा, सड़कों के लिए भी नई घोषणाएं की गई हैं।
ओलंपिक की मिलेगी ट्रेनिंग
इसके तहत प्रदेश में 70 हजार नई भर्ती करने, युवा साथी केन्द्र खोलने, किसानों के लिए दो हजार करोड़ रूपए का कृषि कोष बनाने, जयपुर में हाईटेक सिटी बनाने की बिंदु हैं। आर्थिक रूप से कमजोर सभी बच्चों को कक्षा 1 से 8वीं तक और कक्षा 9 से 12वीं तक छात्राओं को एक हजार रु. सालाना मिलेंगे। इससे 70 लाख बच्चे लाभान्वित होंगे। मेडिकल सुविधाओं पर एक हजार करोड़, सडक़ों पर 15 सौ करोड़ रु. खर्च होंगे। चीनी-गुड़ पर मंडी शुल्क नहीं लगेगा। भूमि पर लैंड टैक्स नहीं लगेगा। वहीं, 50 युवाओं का चयन कर उन्हें ओलम्पिक के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।
स्वास्थ्य को लेकर घोषणा
राज्य के अंतरिम बजट में स्वास्थ्य को लेकर कई घोषणाएं की गई हैं। आम जनता को गंभीर बीमारी की स्थिति में और अधिक राहत देने की दृष्टि से प्रदेश में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में आइपीडी के साथ-साथ डे-केयर पैकेज जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को प्रथम बच्चे के लिए 2 किश्तों में 5 हजार रुपए दिए जाने का प्रावधान है, जिससे अब प्रथम चरण के रूप में बढ़ाकर 6 हजार 500 रुपए किया जा रहा है। इस योजना पर 90 करोड़ रुपए का व्यय प्रस्तावित है।
Published on:
09 Feb 2024 10:22 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
