उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट वित्त मंत्री दिया कुमारी ने जिस प्रकार सदन में पढ़ा, उससे यह लग रहा है कि यह बजट राजस्थान कैबिनेट के बजाय दिल्ली से सीधा भेजा गया है। बजट पूर्ववर्ती हमारी कांग्रेस सरकार पर मिथ्या आरोपों से भरा हुआ और भ्रम फैलाने वाला एवं दिशाहीन है। जो कि केवल चुनावी एजेंडा मात्र है। इसमें प्रदेश के सर्वांगीण विकास का कोई विजन नहीं दिखा। गांव, दलित, किसान, महिला, युवा, मध्यम वर्ग की उपेक्षा की गई है।