Rajasthan Budget : राजस्थान के भजनलाल सरकार का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने सदन में करीब 2.50 घंटा बजट भाषण दिया और हर वर्ग को खुश करने की कोशिश की। पर बजट के दौरान विधानसभा सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष की निगाहें कुछ कद्दावर नेताओं को तलाश रहीं थी। पर वह नदारद थे। पर पूीर पूर्ण बजट खत्म हो गया पर किरोड़ी लाल मीणा, वसुंधरा राजे और कांग्रेस की दिग्गज नेता अशोक गहलोत ढूंढ़े पर न मिले। इन दिग्गज नेताओं की अनुपस्थित ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। कई बार विपक्षी नेताओं ने किरोड़ी लाल मीणा के बाबत सवाल किए पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने चुप करा दिया। अब बस एक सवाल कि आखिर ये तीनों नेता बजट के दौरान सदन में क्यों नहीं आए। तो इसकी वजह कुछ इस प्रकार है जानें?