
जयपुर। राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम की स्थिति स्पष्ट हो चुका है। पहली बार सत्ताधारी दल ने दमदार प्रदर्शन किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 7 में से 5 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा ने इतिहास रचा है। बता दें कि सीएम बनने के बाद उपचुनाव में भजनलाल शर्मा और उनकी सरकार की नीतियों की यह पहली परीक्षा थी जिसे भजनलाल सरकार ने ना केवल पास किया बल्कि जीत एक नया रिकॉर्ड भी कायम किया है। सातों सीटों पर चुनाव प्रचार की कमान खुद सीएम ने संभाली हुई थी। इस सीटों पर प्रचार में उनकी अहम भूमिका रही।
प्रदेश में पहली विधानसभा से लेकर अब चल रही 16वीं विधानसभा तक कुल 101 सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। उपचुनाव में अब तक एक साथ सबसे अधिक सीटें जीतने का रिकॉर्ड भी भाजपा के नाम ही है। साल 2000 में 6 सीटों पर हुए एक साथ उपचुनाव में भाजपा ने 4 सीटें एक साथ जीतीं थी। उस समय भाजपा प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल था और कांग्रेस सरकार के अशोक गहलोत सीएम थे। प्रदेश में हुए 2024 के उपचुनाव में ऐसा पहली बार हुआ है कि सत्ताधारी पार्टी की झोली में जनता ने एक साथ 5 सीटें दी है।
1952 से लेकर अब तक कुल 101 उपचुनावों में 57 सीटें जीतकर कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा है, वहीं भाजपा 1980 में अस्तित्व में आई। इसके बाद प्रदेश में 61 सीटों पर उपचुनाव हुए। इनमें से कांग्रेस के खाते में सिर्फ 23 सीटें गई तो भाजपा के खाते में 31 सीटें आई। हालांकि साल 2021 में 5 सीटों पर अलग-अलग उपचुनाव हुए थे। इस दौरान प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, जिसमें चार सीटें कांग्रेस के खाते में गई और एक सीट भाजपा ने जीती थी। ये उपचुनाव एक साथ नहीं होकर अगल-अलग तिथि पर हुए थे।
भाजपा ने उपचुनाव में सबसे अधिक पांच सीटें- खींवसर, रामगढ़, देवली-उनियारा, सलूंबर, और झुंझुनूं में जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने केवल एक सीट दौसा पर जीत दर्ज किया है। वहीं चौरासी उपचुनाव में भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) को जीत मिली है।
इन नेताओं ने दर्ज की जीत: खींवसर- रेवंत राम डांगा (भाजपा) रामगढ़- सुखवंत सिंह (भाजपा), देवली-उनियारा- राजेंद्र गुर्जर (भाजपा), सलूंबर- शांता अमृतलाल मीणा (भाजपा), झुंझुनूं- राजेंद्र भांबू (भाजपा) दौसा- दीनदयाल बैरवा (कांग्रेस) और चौरासी- अनिल कुमार कटारा (बीएपी)
Published on:
23 Nov 2024 04:30 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
