4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कद्दावर नेता डॉ. दिगंबर सिंह के निधन से भाजपा को उपचुनावों में लग सकता है बड़ा झटका! बिगड़ सकते है चुनावी समीकरण

डॉ. सिंह ने अपनी जिंदगी का आखिरी चुनाव उन्होंने झुंझुनूं के सूरजगढ़ से लड़ा। जाट नेता सिंह का भरतपुर व धौलपुर में अच्छा खासा प्रभाव रहा है...

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Oct 27, 2017

Dr. Digamber Singh

जयपुर। दिंगबर सिंह के निधन की खबर के बाद भाजपा में शोक की लहर छाई हुई है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ समेत कई भाजपा नेता जवाहर सर्किल स्थित ईएचसीसी हॉस्पिटल पहुंचे। डॉ. सिंह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफी करीबी थे। पिछली भाजपा सरकार में स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री रह चुके डॉ. दिगम्बर सिंह को भाजपा के कद्दावर जाट नेता के रूप में जाना जाता है।

Dr. Digamber Singh

डॉ. सिंह वर्तमान में राज्य बीसूका समिति के उपाध्यक्ष थे। डॉ. सिंह ने अपनी जिंदगी का आखिरी चुनाव उन्होंने झुंझुनूं के सूरजगढ़ से लड़ा। जाट नेता सिंह का भरतपुर व धौलपुर में अच्छा खासा प्रभाव रहा है। वे 2003-2013 तक दो बार डीग-कुम्हेर विधानसभा से विधायक चुने गए थे।

rajasthan by election 2017

डॉ. दिगंबर सिंह के निधन को भाजपा के लिए अजमेर , अलवर और मांडलगढ़ में होने वाले उपचुनाव से पूर्व एक बड़ी हानि के रूप में देखा जा रहा है। इससे उपचुनावों के समीकरण बिगडऩे का अंदेशा भी लगाया जा रहा है।

दिग्गज नेता डॉक्टर सिंह के निधन की खबर मिलते ही प्रदेश भाजपा में शोक की लहार दौड़ गई। स्वास्थय खराब होने के चलते उन्हें जयपुर के ईएचसीसी अस्पताल भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होनें सुबह 10 बजकर 50 मिनिट पर अंतिम सांस ली। प्रदेश के दिग्गज जाट नेताओं में से एक रहे दिगंबर सिंह के निधन की खबर मिलते ही बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही सिंह के समर्थकों के अस्पताल में पहुँचने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं भरतपुर क्षेत्र में भी शोक की लहार दौड़ गई।

डॉ. दिगंबर सिंह का जन्म 1 अक्टूबर, 1951 को भरतपुर जिले के बरखेड़ा फौजदार गांव में हुआ था। उन्होंने जोधपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया। डॉ.सिंह के निधन पर शोक जताते हुए मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि वे उन्हें अपना भाई मानते थे। उन्होंने कहा, उनकी क्षति को कभी पूरा नहीं किया जा सकता।

जानकारी के मुताबिक़ डॉ. सिंह का अंतिम संस्कार शाम 4 बजे भरतपुर में होगा। उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक़ सिंह को पिछले तीन साल से पेनक्रियाज का कैंसर था। उनके निधन पर कांग्रेस विधायकों ने भी शोक जताया है। कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह ने भी गहरा दु:ख जताया है।