4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: नहीं रहे डॉ. दिगंबर सिंह, बीजेपी-कांग्रेस नेताओं ने जताया दुःख, शोक में डूबी पार्टी

Rajasthan BJP Leader Digamber Singh Passed Away: मूलत: भरतपुर के रहने वाले सिंह भाजपा में दिग्गज जाट नेता माने जाते थे।

2 min read
Google source verification
digamber singh

जयपुर।

भाजपा के दिग्गज नेता बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. दिगंबर सिंह का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। डॉ. सिंह ने आज यहां निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे स्वाइन फ्लू से पीडि़त थे।

छोटी दीपावली को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मूलत: भरतपुर के रहने वाले सिंह भाजपा में दिग्गज जाट नेता माने जाते थे।

वे दो बार विधायक रहे और पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार में चिकित्सा मंत्री भी रहे। उनके निधन का समाचार मिलने पर राजनेताओं का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया। सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य राजनेताओं ने शोक जताया है।


राजस्थान भाजपा के दिग्गज नेता डॉक्टर दिगंबर सिंह के निधन की खबर मिलते ही प्रदेश भाजपा में शोक की लहार दौड़ गई। स्वास्थय खराब होने के चलते उन्हें जयपुर के ईएचसीसी अस्पताल भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होनें सुबह 10 बजकर 50 मिनिट पर अंतिम सांस ली। डॉक्टर दिगंबर सिंह फिलहाल सरकार में बीसूका उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त थे।

प्रदेश के दिग्गज जाट नेताओं में से एक रहे दिगंबर सिंह के निधन की खबर मिलते ही बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही सिंह के समर्थकों के अस्पताल में पहुँचने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं भरतपुर क्षेत्र में भी शोक की लहार दौड़ गई। खबर मिलते ही मुख्यमंत्री के अलावा राजेंद्र राठौड़ सहित अन्य मंत्री और नेता भी अस्पताल पहुंचे।

डॉ. दिगंबर सिंह का जन्म 1 अक्टूबर, 1951 को भरतपुर जिले के बरखेड़ा फौजदार गांव में हुआ था। उन्होंने जोधपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया। डॉ.सिंह के निधन पर शोक जताते हुए मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि वे उन्हें अपना भाई मानते थे। उन्होंने कहा, उनकी क्षति को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। जानकारी के मुताबिक़ डॉ. सिंह का अंतिम संस्कार शाम 4 बजे भरतपुर में होगा।


उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक़ सिंह को पिछले तीन साल से पेनक्रियाज का कैंसर था। उनके निधन पर कांग्रेस विधायकों ने भी शोक जताया है। कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह ने भी गहरा दु:ख जताया है।