
जयपुर। राजस्थान में हुए विधानसभा-लोकसभा उप चुनाव काे लेकर दोनों ही राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। लेकिन पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तस्वीर को देखें तो भाजपा के मुकाबले में कांग्रेस कोसों दूर है।
लोकसभा सीट अजमेर और अलवर तथा माण्डलगढ़ विधानसभा सीट सहित कुल 17 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हुआ है। इन सीटों के गणित को राज्य विधानसभा के हिसाब से देखा जाए तो 15 सीटों पर भाजपा विधायक काबिज हैं। वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में और एक राजपा के पास है। इनमें भी कांग्रेस को नसीराबाद सीट वर्ष 2014 में हुए उप चुनाव में मिली थी।
पिछले लोकसभा चुनाव-2014 के आंकड़ों को देंखे तो भाजपा को प्रदेश में 55.69 फीसदी वोट मिले थे, वहीं कांग्रेस को मात्र 30.72 फीसदी वोट मिले थे। वोटों में करीब 25 फीसदी का अंतर था। इस तरह राज्य की सभी 25 लोकसभा सीटें आज भाजपा के खाते में हैं। लेकिन इस उप चुनाव को लेकर मिल रहे फीडबैक के हिसाब से भाजपा-कांग्रेस के वोटों के गणित में ज्यादा अंतर नहीं होगा। राज्य में अजमेर, अलवर और माण्डलगढ़ सीट पर भाजपा-कांग्रेस में कांटे का मुकाबला हुआ है।
लोकसभा चुनाव- 2014
अजमेर 68.65 फीसदी मतदान
सांवरलाल जाट (भाजपा) - 637874 (55.30 फीसदी)
सचिन पायलट (कांग्रेस) - 465891 (40.39 फीसदी)
भाजपा की जीत - 171983 वोट
अलवर 65.50 फीसदी मतदान
चांदनाथ (भाजपा) - 642278 (60.62 फीसदी)
भंवर जितेन्द्र सिंह (कांग्रेस) - 358383 (38.83 फीसदी)
भाजपा की जीत - 283895 वोट
विधानसभा चुनाव-2013
माण्डलगढ़ 82 फीसदी मतदान
कीर्ति कुमारी (भाजपा) - 83084
विवेक धाकड़ (कांग्रेस) - 64544
भाजपा की जीत - 18540 वोट
विधानसभा चुनाव - 2013
अजमेर-अलवर की 16 में से 14 पर भाजपा
प्रदेश में अजमेर व अलवर संसदीय क्षेत्र की 16 विधानसभा सीटों में से वर्तमान में 14 सीटों पर भाजपा विधायक काबिज हैं। कांग्रेस के खाते में मात्र 1 सीट है। जबकि 1 सीट पर एनपीपी का कब्जा है।
भाजपा -: अजमेर, किशनगढ़, पुष्कर, अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण, मसूदा, केकड़ी, दूदू, तिजारा,
किशनगढ़, मण्डावर, बहरोड़, अलवर ग्रामीण, अलवर शहर, रामगढ़
कांग्रेस -: नसीराबाद
एनपीपी -: राजगढ़-लक्ष्मणगढ़
उप चुनाव- 2018 में मतदान
अजमेर लोकसभा - 65.59
अलवर लोकसभा - 61.93
माण्डलगढ़ विधानसभा - 78.68
Published on:
01 Feb 2018 10:17 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
