9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ajmer by election result 2018 live: अजमेर में 8 हजार 848 वोट से कांग्रेस, पिछड़ती नजर आ रही है भाजपा

कांग्रेस के रघु शर्मा को अब तक 34, 794 वोट मिल गए हैं। भाजपा के रामस्वरूप लाम्बा को 26 हजार 146 वोट मिल गए हैं।

2 min read
Google source verification
bhilwara news,bhilwara,Mandalgarh by election Result,Mandalgarh by election Result Live,

मांडलगढ़ विधानसभा उपचनुाव के लिए गुरुवार को तिलकनगर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों की भीड़ का आना शुरु हो चुका है। दो राउंड भाजपा प्रत्याशी के आगे होने से भाजपा कार्यकर्ताओं के खेमे में उत्साह का माहौल है।

लोकसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस करीब 8 हजार 848 वोट से आगे बढ़त बनाए हए है। विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना 81 टेबिलों पर की जा रही है। कहीं कांग्रेस तो कहीं भाजपा आगे चल रही है।

अजमेर उत्तर, दक्षिण, दूदू-पुष्कर, केकड़ी, किशनगढ़, मसूदा में कांग्रेस आगे चल रही है। नसीराबाद में भाजपा के प्रत्याशी लाम्बा आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के रघु शर्मा को अब तक 34, 794 वोट मिल गए हैं। भाजपा के रामस्वरूप लाम्बा को 26 हजार 146 वोट मिल गए हैं।

- दूदू विधानसभा की मतगणना 12 टेबलों पर सिविल ब्लॉक 14 में

- किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 8 टेबलों पर मेन ब्लॉक एम 32 प्रथम तल पर

- पुष्कर की मतगणना 12 टेबलों पर ब्लॉक सी 5
- अजमेर उत्तर मतगणना 8 टेबलों पर इलैक्ट्रॉनिक ब्लॉक ईएल 7 में
- अजमेर दक्षिण मतगणना 8 टेबलों पर ब्लॉक आईई 17 पर
- नसीराबाद मतगणना 8 टेबलों पर ब्लॉक ईएल 9 में
- मसूदा मतगणना 12 टेबलों पर एम 37 प्रथम तल पर

- केकड़ी की मतगणना 8 टेबलों पर एम 21 मुख्य ब्लॉक में

नसीराबाद रोड पर रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था
लोकसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को होने वाली मतगणना के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की गई है। इसके लिए परबतपुरा चौराहे से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। अजमेर - नसीराबाद जाने वाले वाहन वैेकल्पिक पालरा औद्योंगिक क्षेत्र से होते हुए नसीराबाद व अजमेर की ओर आ जा सकेंगे। मतगणना स्थल पर बिना पास के वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुबह सात बजे से मार्ग को बंद कर दिया जाएगा।

पार्टी कार्यालयों में चर्चाओं का बाजार गर्म
अजमेर लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आने में काफी कम समय रह गया है। इसके साथ ही दोनों ही दलों के प्रत्याशियों व समथकों की धड़कनें भी तेज होना शुरू हो गई है। चुनाव कार्यालयों में कार्यकर्ता जीत के कयास लगा रहे हैं। सभी अपने अपने प्रत्याशियों को जिताऊ होने का दावा करते हुए सैंकडा़ें मतों से अपने अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित होने का दावा कर रहे हैं।

कांग्रेस उत्साहित

नतीजों में मिल रहे शुरुआती रुझान से कांग्रेस काफी उत्साहित है। जिस तरह अलवर और अजमेर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस को बढ़त मिली है। उसको देखते हुए कांग्रेस काफी आशान्वित हैं।