30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP MLA की SUV का भीषण एक्सीडेंट, अजमेर-कोटा हाईवे पर ट्रेलर ने मारी टक्कर; बाल-बाल बचे विधायक

राजस्थान के अजमेर जिले में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम बाल-बाल बच गए। हादसा उस वक्त हुआ जब विधायक देर रात किशनगढ़ से केकड़ी जा रहे थे।
2 min read
Google source verification
mla shatrughan gautam road accident

विधायक शत्रुघ्न गौतम की एसयूवी को ट्रेलर ने मारी टक्कर। फोटो: पत्रिका

अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम बाल-बाल बच गए। हादसा उस वक्त हुआ जब विधायक देर रात किशनगढ़ से केकड़ी जा रहे थे। तभी अजमेर-कोटा राजमार्ग पर सराना के पास सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विधायक की एसयूवी के आगे और पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय ड्राइवर विनोद गुर्जर एसयूवी चला रहा था और विधायक शत्रुघ्न गौतम भी कार में बैठे हुए थे। तभी अजमेर-कोटा हाईवे पर सराना के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने एसयूवी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद एयूवी बेकाबू हो गई और आगे चल रही एक दूसरी गाड़ी से जा भिड़ी।

हादसे में एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक हादसे में विधायक और उनका चालक बाल-बाल बच गए। एसयूवी के एयरबैग खुलने की वजह से दोनों सुरक्षित है। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

लोग बोले- ट्रेलर की टक्कर के बाद विधायक की गाड़ी हुई अनियंत्रित

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर के पीछे से टक्कर मारने के बाद विधायक की कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही गाड़ी से टकरा गई। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में विधायक और उनके चालक को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम के हालात बन गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारू करवाया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूछी कुशलक्षेम

जानकारी के अनुसार विधायक गौतम किशनगढ़ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में आयोजित भाजपा की संभाग स्तरीय बैठक में शामिल होकर देर रात केकड़ी लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया। सराना थाना पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। हादसे की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता फैल गई। लोगों ने विधायक से संपर्क कर कुशलक्षेम पूछी। विधायक के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने पर समर्थकों ने राहत की सांस ली। बता दें कि बीजेपी नेता शत्रुघ्न गौतम वर्तमान में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक है। वे इससे पहले 2013 से 2018 तक केकड़ी से विधायक रह चुके है।