24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Cabinet : भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आया बड़ा अपडेट, ये 4 नेता बन सकते हैं मंत्री

Rajasthan Cabinet Expansion : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सोमवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से हुई मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन इस मुलाकात के सियासी हलकों में कई मायने निकाले जा रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 5 Mar 2024, 7:46 AM IST

rajasthan_cabinet_.jpg

Rajasthan Cabinet Expansion : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सोमवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से हुई मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन इस मुलाकात के सियासी हलकों में कई मायने निकाले जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा होने की जानकारी भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि सरकार को भाजपा आलाकमान की हरी झंडी का इंतजार है। हरी झंडी मिलते ही प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया जाएगा।

भजनलाल सरकार में वर्तमान में सीएम सहित कुल 24 मंत्री हैं। सीएम सहित कुल तीस मंत्री बनाए जा सकते हैं। छह पद वर्तमान में रिक्त हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में भजनलाल सरकार तीन से चार नए मंत्री बना सकती है। इनमें तीन विधायकाें को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है, जबकि एक राज्यमंत्री को पदोन्नत करने की चर्चा है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां 160 किमी की रफ्तार से दोड़ेंगी ट्रेनें, इस रूट के यात्रियों को होगा फायदा

सूत्रों के अनुसार सियासी गलियारों में मंत्री बनने के लिए जिनके नाम चल रहे हैं, उनमें तिजारा विधायक महंत बालकनाथ, निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, राजसमंद विधायक विश्वराज सिंह, सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ का नाम शामिल है। वहीं, गृहराज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म को पदोन्नत करने की भी चर्चा चल रही है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की सबसे बड़ी रेल सुरंग में दौड़ा इंजन, रेलवे अफसर व जनता हुई रोमांचित